Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हमारा संविधान केवल कानूनी दस्तावेज ही नहीं, बल्कि सामाजिक - आर्थिक बदलाव का मार्गदर्शक भी है : लोक सभा अध्यक्ष

Updated on Saturday, November 23, 2024 18:09 PM IST

नई दिल्ली  | लोक सभा अध्यक्ष  ओम बिरला ने आज कहा कि हमारा संविधान केवल कानूनी दस्तावेज ही नहीं, बल्कि सामाजिक - आर्थिक बदलाव का मार्गदर्शक भी रहा है । उन्होंने कहा कि आगामी 26 नवंबर के दिन हम संविधान अंगीकरण के 75 वर्ष तथा 10वां संविधान दिवस मनाने जा रहे हैं।  बिरला ने कहा कि इन 75 वर्षों के दौरान संविधान ने हमारे लोकतंत्र को अवलंब दिया, सुदृढ़ किया; और आज लोकतंत्र हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग बन चुका है । उन्होंने नौजवानों का आह्वान किया कि वे संविधान निहित अपने कर्तव्यों को निभाते हुए विकसित भारत के निर्माण में पूर्ण सामर्थ्य से जुट जाएं।  बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि सामूहिकता के साथ प्रत्येक व्यक्ति का योगदान ही भारत का नवनिर्माण सुनिश्चित करेगा ।

बिरला आज ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘भारत का संविधान’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में विधि, न्याय और संसदीय कार्य मंत्री,  अर्जुन राम मेघवाल तथा लोक सभा सदस्य,  नवीन जिंदल सहित कई गण्यमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

भारत के संविधान निर्माताओं ने देश को एक ऐसा संविधान दिया है, जो न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है: लोक सभा अध्यक्ष

इस अवसर पर  बिरला ने कहा कि संविधान संग्रहालय की स्थापना ऐसा महत्वपूर्ण कार्य है, जो आने वाली पीढ़ियों को हमारे संविधान के निर्माण की प्रक्रिया, उसके विविध पहलुओं और लोकतांत्रिक चर्चा से परिचित कराएगा।  बिरला ने कहा कि संग्रहालय के माध्यम से, विश्वविद्यालय न केवल वर्तमान पीढ़ी को, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संस्कृति और विरासत से प्रेरित करेगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत के संविधान निर्माताओं ने देश को एक ऐसा संविधान दिया है, जो न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है। आगामी संविधान दिवस के सन्दर्भ में  बिरला ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में संविधान दिवस मनाए जाने की शुरुआत किए जाने के बाद से  इस दिन भारत के प्रत्येक विद्यालय, कॉलेज और संस्थान में संविधान दिवस मनाया जा रहा है ।  बिरला ने आगे कहा कि संविधान दिवस ने यह सुनिश्चित किया कि हम संविधान के मूल्यों, आदर्शों को  याद करें, ताकि हम अपने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त और मज़बूत कर सकें।  बिरला ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत का संविधान पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है।

बिरला ने कहा कि भारत के लिए लोकतंत्र केवल एक राजनीतिक ढांचा नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवनशैली, हमारे विचारों  और हमारी कार्यप्रणाली का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि देश की अनेकों विविधताओं के बावजूद, लोकतंत्र ने हमें एकजुट रखा है। यही कारण है कि आज हम गर्व महसूस करते हैं कि हमारे पास एक ऐसा संविधान है, जो न केवल सामाजिक और आर्थिक बदलावों का मार्गदर्शन करता है, बल्कि दुनिया भर में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का प्रसार करता है।  बिरला ने बताया कि संविधान केवल कानूनी ढांचा नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का दस्तावेज है, जिसने समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने आगे कहा कि संविधान हमें बताता है कि समाज के हर वर्ग के लिए समान अवसर और अधिकार आवश्यक है।

बिरला ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में, हमें भारतीय विचारधारा, भारतीय संस्कृति और संविधान की जड़ों को समझने का अवसर मिला है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे छात्रों और विशेषज्ञों को प्रेरणा मिलेगी और वे संविधान के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारेंगे।

युवाओं को सम्बोधित करते हुए  बिरला ने कहा कि वे देश के नव निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने आगे कहा कि सभी देशवासियों को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, देश को एक नई दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी देशवासी सामूहिक रूप से इस दिशा में सफलता प्राप्त करेंगे, और संविधान के मार्गदर्शन में अपने सपनों को साकार करेंगे।  बिरला ने कहा कि सभी मिलकर इस यात्रा में सहभागी बनें, और अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए एक समृद्ध और मजबूत भारत के निर्माण में योगदान करें।

Readers' Comments
J P Singla 8/13/2023 8:35:35 PM

There is a possibility of scam in this whole business of sterlization of dogs.

HARPREET Singh Aulakh 8/13/2023 7:36:55 PM

Govt should take immediate action against culprit

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X