Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

लद्दाख को मनोहर सौगात : बेघर लोगों को मिलेगा आवास

Updated on Saturday, November 23, 2024 18:08 PM IST

नई दिल्ली । केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने लद्दाख को बड़ी सौगात दी। लद्दाख में बेघर लोगों को आवास मिलेगा और प्रदेश की पहाड़ी चोटियां सौर ऊर्जा से जगमग होंगी। लद्दाख को पुनर्विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय ने रोडमैप तैयार किया है। केंद्रशासित प्रदेश सौर ऊर्जा के जरिये बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा।

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने तीन दिवसीय दौरे के दौरान न केवल केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की और प्रदेश के विकास को लेकर संकल्पबद्धता जाहिर की। लद्दाख दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने के दौरान प्रधानमंत्री दीनदयाल पैकेज के तहत चल रही परियोजनाओं को दिसंबर माह तक पूरा करने के निर्देश दिए।

सौर ऊर्जा से जगमग होंगी लद्दाख की पहाड़ी चोटियां, 13 गीगावाट की क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र को को लगाने का काम जोरों पर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का मानना है कि लद्दाख सौर ऊर्जा के विकास की अपार संभावनाएं हैं। लिहाजा, लद्दाख को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 13 गीगवाट की क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जा रहा है।

लद्दाख दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लेह में सीईएसएल के पहले अक्षय ऊर्जा से चलने वाले ईवी चार्जिंग स्टेशन का दौरा किया। यह ईवी चार्जिंग स्टेशन क्षेत्र ऊर्जा आत्मनिर्भरता में एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि लेह में एनएचपीसी के 45 मेगावाट निमो-बाजगो हाइड्रो पावर स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

बेघर लोगों का होगा सर्वे

आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने लद्दाख क्षेत्र के लोगों को आवास की सौगात दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लद्दाख में सभी बेघर लोगों का सर्वेक्षण किया जाएगा और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि लद्दाख में कोई भी व्यक्ति बेघर न रहे। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सभी रेहड़ी-पटरी वालों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, प्रयास किए जाएंगे कि कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे।

लेह और कारगिल में होगी जलापूर्ति

लद्दाख के लेह और कारगिल क्षेत्र में जलापूर्ति की जाएगी। इसको लेकर अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (एएमआरयूटी) 2.0 के तहत जलापूर्ति और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की जाएगी। केंद्र शासित प्रदेश को पुनर्विकसित करने के लिए 1080 करोड़ की मंजूरी दी जाएगी। वहीं सर्दियों के मौसम में प्रदेश के लिए अतिरिक्त् बिजली की मांग को केद्र सरकार के अतिरिक्त से पूरा किया जा रहा है। नुबरा और जांस्कर घाटी तक बिजली आपूर्ति और वितरण लाइनें स्थापित की जाएंगी।

कचरे से कला की मनोहर ने की सराहना

कचरे का निस्तारण बड़ी चुनौती है, लेकिन लेह शहर में कचरा शहर की खूबसूरती बढ़ा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा कचरे और स्क्रैप सामग्री से बेजोड़ मूर्तिकला तैयार की है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कचरे पर कला को देखकर सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोगी साबित होंगे। मनोहर लाल ने लेह में वेस्ट-टू-कला मूर्तिकला स्थल का दौरा किया। लद्दाख का लक्ष्य अपशिष्ट पदार्थों का 100 प्रतिशत प्रसंस्करण करना है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X