Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी तो एक पर कांग्रेस को मिली जीत

Updated on Saturday, November 23, 2024 18:08 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब में चार विधानसभा हलकों में हुए उपचुनाव के बाद शनिवार को घोषित हुए परिणाम में तीन सीटों पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर विपक्षी दल कांग्रेस को जीत मिली है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले तीन सीटों पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी थी। शिरोमणि अकाली दल ने यह उपचुनाव नहीं लड़ा था जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को इसमें करारी हार का सामना करना पड़ा है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार होशियारपुर जिले की चब्बेवाल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के डॉ.इशांक कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत कुमार को 28 हजार 690 वोटों से पराजित किया है। भाजपा प्रत्याशी सोहन सिंह को यहां केवल 8692 वोट मिले हैं।

बरनाला विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह धालीवाल को 2157 वोट से पराजित किया है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी केवल ङ्क्षसह ढिल्लों को 17 हजार 958 वोट मिले हैं।

विधानसभा में आप विधायकों की संख्या हुई 95, कांग्रेस विधायकों की संख्या कम होकर पहुंची 16

राज्य की सबसे चर्चित सीट गिद्दड़बाहा के चुनाव परिणाम इस बार बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी अपना खाता खोलने में कामयाब हो गई है। यहां आप के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वडिंग को 21 हजार 801 वोटों से हराया है। अमृता वडि़ंग पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग की पत्नी हैं। 90 के दशक में गिद्दड़बाहा से चुनाव जीतकर पंजाब की राजनीति में सक्रिय हुए भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल को यहां केवल 12 हजार 174 वोट मिले हैं।

पंजाब की सीमावर्ती सीट डेराबाबा नानक में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरदीप सिंह रंधावा ने कांग्रेस प्रत्याशी जतिंदर कौर रंधावा को 5699 वोट से पराजित किया है। जतिंदर कौर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी हैं। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि करण काहलों को केवल 6505 वोट मिले हैं।

पंजाब में आज घोषित हुए चुनाव परिणाम के बाद अब विधानसभा का स्वरूप भी बदल गया है। 117 सीटों वाली राज्य विधानसभा में अब आम आदमी पार्टी के विधायकों की संख्या 95 हो गई है। सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या 16, भारतीय जनता पार्टी के दो, शिरोमणि अकाली दल के दो तथा बहुजन समाज पार्टी का एक व एक निर्दलीय विधायक है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X