Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सेक्टर-1 महाविद्यालय ने जिला युवा महोत्सव में मारी बाजी, 10 पुरस्कार किए अपने नाम

Updated on Saturday, November 23, 2024 15:01 PM IST

पंचकूला |  जैनेंद्र स्कूल  में  आयोजित जिला युवा महोत्सव में सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 प्रतियोगिताओं में 10 पुरस्कार जीते। इस महोत्सव में जिले के 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें कॉलेज के 30 छात्रों ने 7 प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया।

गैर-प्रतिस्पर्धी श्रेणी में हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा ने पहला स्थान हासिल किया। वाद्य संगीत विभाग की डॉ. पूनम रानी के मार्गदर्शन में 9 छात्रों की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में बीएमसी द्वितीय के नीलेश्वर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जिनका मार्गदर्शन  कुसुम मैडम (पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग) और डॉ. अंशु कपिल (कंप्यूटर साइंस विभाग) ने किया। डेक्लेमेशन प्रतियोगिता में बीए तृतीय के आदित्य ने दूसरा और बीए भूगोल ऑनर्स के आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के लिए शिक्षिका प्रभारी मैडम रूबी रहीं।

कविता लेखन में बीए प्रथम के जय प्रकाश ने पहला और बीए इंग्लिश ऑनर्स प्रथम की खुशी मलिक ने दूसरा स्थान जीता। कहानी लेखन में बीए इंग्लिश ऑनर्स तृतीय की भावना ने पहला और बीएमसी प्रथम के अश्विनी सैनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इन दोनों प्रतियोगिताओं के लिए शिक्षिका प्रभारी मैडम हरप्रीत कौर बावेजा (अंग्रेजी विभाग) रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम के रोशन कुमार ने दूसरा और बीए प्रथम की पल्लवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का मार्गदर्शन डॉ. ज्योत्सना (मनोविज्ञान विभाग) ने किया।

इन उपलब्धियों पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सिवाच ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, हमारे छात्रों ने इस महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि सभी शिक्षकों और प्रतिभागियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमें उम्मीद है कि राज्य स्तरीय महोत्सव में भी हमारी टीम इसी तरह का प्रदर्शन करेगी।

सांस्कृतिक समिति की प्रभारी और जिला युवा महोत्सव की समन्वयक मैडम हरप्रीत कौर बावेजा ने कहा, ऐसे आयोजनों में भागीदारी छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। यह उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत बनाती है। हमारा प्रयास है कि छात्रों को अधिक से अधिक अवसर देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जाए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X