Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विकसित भारत बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका-मुख्यमंत्री

Updated on Friday, November 22, 2024 19:57 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प में हमे अपनी पूर्ण आहुति डालनी है। युवाओं को विकसित हरियाणा व विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करना है।

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र के मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के सभागार में साइंस मेले का अवलोकन भी किया और विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों द्वारा जिला युवा उत्सव में दी जा रही प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे अधिक युवा शक्ति वाला देश है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने इस युवा शक्ति को देश की शक्ति बनाकर भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र का पहला स्तंभ माना है। उनका मानना है कि विकसित, भव्य और दिव्य भारत का निर्माण करने के लिए हमें चार अमृत स्तंभों को और मजबूत करना होगा। ये अमृत स्तम्भ हैं - हमारी युवा शक्ति, हमारी नारी शक्ति, हमारे किसान तथा मध्यम व गरीब वर्ग।

भारत आज दुनिया का सबसे अधिक युवा शक्ति वाला देश- नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र के तहत जो वायदे किए गए हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खरखौदा में आईएमटी की तर्ज पर अगले पांच वर्षों में दस जिलों में आईएमटी स्थापित करने का लक्ष्य है और इन आईएमटी में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का काम किया जाएगा। हरियाणा के युवाओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में धाक जमाई है। युवा राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में सफल हो रहे हैं। नीट और जे.ई.ई. जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में भी हरियाणा के युवाओं की संख्या उल्लेखनीय रहती है। सी.बी.एस.ई. की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में हमारे बच्चे टॉप-10 में ज्यादातर स्थान प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं ने खेलों में भी अपनी उपलब्धियों से देश-विदेश में सफलता के झंडे गाड़े हैं। पेरिस ओलंपिक-2024 में देश के 6 पदकों में से हरियाणा के खिलाडिय़ों के 4 पदक हैं। इसी प्रकार पैरालम्पिक में देश को मिले 29 पदकों में से 8 पदक हरियाणा के खिलाडिय़ों के हैं। हमें अपने इन सब बेटे-बेटियों पर गर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को 10 वर्ष हो गए हैं। इन 10 वर्षों में हमने पूरा प्रयास किया है कि युवाओं को सफलता पाने के लिए खुला आसमान दें,  ताकि युवा आने वाली हर रुकावट से पार पा सकें। आज चाहे शिक्षा हो, रोजगार हो, स्टार्टअप हो, कौशल या खेल हो, प्रदेश के युवाओं को सपोर्ट करने के लिए हर क्षेत्र में एक आधुनिक डायनामिक इकोसिस्टम सरकार द्वारा तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को 21वीं सदी की आधुनिक शिक्षा देने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। युवाओं के लिए हाथ के हुनर से कमाल करने वाले नौजवानों की मदद के लिए जहां पी.एम. विश्वकर्मा योजना शुरू की गई है, वहीं देश का पहला स्किल विश्वविद्यालय  विश्वकर्मा के नाम पर खोला गया है, ताकि प्रदेश के युवाओं को स्किल से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का मिजाज भी युवा है और अंदाज भी युवा है। जो युवा होता है, वह पीछे नहीं चलता, वह स्वयं लीड करता है। युवाओं के लिए यह समय सपनों को विस्तार देने का है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि आज युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं। बिना खर्ची-पर्ची के योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि युवा आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है। जिस भी चैलेंज को पूरा करना चाहते हैं, हमारी सरकार उसमें आपका पूरा साथ देगी। फिर चाहे शिक्षा की बात हो, स्किल डेवलपमेंट की बात हो, स्वयं रोजगार के लिए मदद की बात हो अथवा विदेश में जाने की बात हो, हर कदम पर सरकार आपको अति-आधुनिक ज्ञान व कौशल प्रदान करने व आर्थिक सहायता भी देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X