Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सड़क सुरक्षा और लेन ड्राइविंग की पालना को लेकर हरियाणा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, जारी रहेगा 24 नवंबर तक

Updated on Friday, November 22, 2024 19:57 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन में लेन ड्राइविंग नियमों के प्रति जागरूकता का प्रसार करने के उद्देश्य से 24 नवंबर तक एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक  शत्रुजीत कपूर ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जरूरी है कि लोग यातायात नियमों की गंभीरता से पालना करें। अभियान के दौरान नियमों की उल्लंघना करने वाले लोगों के नियमित चालान किए जा रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि लेन ड्राइविंग की उल्लंघना प्रदेश में एक्सीडेंट्स का एक मुख्य कारण है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह अपना वाहन निर्धारित लेन में चलाएं और सुरक्षित रहें। अभियान के तहत प्रदेश के विद्यालयों, गांवो, ढाबों, ट्रक यूनियनों तथा फैक्ट्रीज़ आदि में लेन ड्राइविंग नियमों के बारे में  जागरूक किया जा रहा है।

विद्यालयों, गांव, ढाबों, ट्रक यूनियनों तथा फैक्ट्रीज़ में लेन ड्राइविंग को लेकर जागरूकता की अलख जगा रही है हरियाणा पुलिस

हरियाणा पुलिस द्वारा इस दिशा में किए जा रहे सार्थक प्रयासों के परिणामस्वरूप पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी से लेकर अक्टूबर तक सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में भी कमी आई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक 662 एक्सीडेंट्स कम हुए और 278 मौत के केस भी कम हुए हैं। 

शत्रुजीत कपूर ने बताया कि अभियान के तहत अब तक अंबाला, पंचकूला, कैथल, सिरसा, फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, चरखी दादरी, नूंह, रोहतक, भिवानी, करनाल, हिसार, यमुनानगर, जींद, नारनौल जिलों में लेन ड्राइविंग को लेकर चालान किए गए हैं। जबकि  पानीपत, डबवाली, झज्जर, रेवाड़ी तथा पलवल जिलों में 23 नवंबर को तथा गुरूग्राम, सोनीपत, हांसी तथा फतेहाबाद में 24 नवंबर को अभियान के तहत चालान किए जाएंगे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं राजमार्ग  हरदीप दून ने बताया कि लेन ड्राइविंग को लेकर किए जा रहे कार्यों के बारे में सभी पुलिस आयुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, पुलिस अधीक्षकों तथा उप - पुलिस अधीक्षकों को इस अभियान की मॉनिटरिंग करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति पहली बार लेन ड्राइविंग नियमों की उल्लंघना करते हुए पाया जाता है तो नियमानुसार उस पर पांच सौ रुपये तथा दूसरी बार 15 सौ रुपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X