Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए एक और पहल

Updated on Friday, November 22, 2024 18:20 PM IST

चंडीगढ़ | खनन क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकी को लागू करने की तरफ एक ओर अहम कदम उठते हुए पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री  बरिंदर कुमार गोयल ने 'पंजाब माइंस इंस्पेक्शन' मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है। यह मोबाइल ऐप पूरे राज्य में खनन गतिविधियों की निगरानी और चेकिंग बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई है।

खनन और भू-विज्ञान विभाग द्वारा तैयार की गई यह एंड्रॉइड आधारित ऐप विभागीय अधिकारियों के लिए खनन स्थलों की सटीक जांच और उनके दस्तावेज़ीकरण के लिए सशक्त उपकरण साबित होगी। यह ऐप प्रदेश में खनन नियमों और पारदर्शिता को और मज़बूत करने के लिए कई नवाचारी विशेषताओं से लैस है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए  बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि यह ऐप पारदर्शी और कुशल चैकिंग प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करेगी और अवैध खनन के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि विभाग में इस प्रौद्योगिकी पहुंच से खनन नियमों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर प्रदेश के राजस्व को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 'पंजाब माइंस इंस्पेक्शन' मोबाइल ऐप लॉन्च

उन्होंने कहा कि यह ऐप ज़िला खनन अधिकारियों, उप-मंडल अधिकारियों और जूनियर इंजीनियरों को खनन स्थलों के 200 मीटर के क्षेत्र के लिए विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने में सक्षम बनाएगी। यह ऐप पहचाने गए हॉटस्पॉट्स के आसपास 500-मीटर निगरानी क्षेत्र को स्वतः चिह्नित करेगी, छापेमारी के दौरान भौगोलिक स्थिति को दर्शाएगी और अधिकारियों को तस्वीरें व वीडियोज़ अपलोड करने में मदद करेगी। इस ऐप की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें साथ जाने वाले अधिकारियों के दस्तावेज़ीकरण सहित अवैध खनन गतिविधियों के अनसुलझे मामलों को उच्च स्तर पर भेजने के लिए ऑटो-एस्केलेशन प्रक्रिया भी शामिल है।

इस ऐप की व्यापक पहुँच में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने की कार्यक्षमता और सार्वजनिक खनन साइटों (पी.एम.एस.) और वाणिज्यिक खनन साइटों (सी.एम.एस.) दोनों की रीयल-टाइम निगरानी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह तकनीकी पहल पूरे प्रदेश में स्थायी खनन गतिविधियों और बेहतर प्रशासन को प्रोत्साहित करते हुए नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।

ऐप लॉन्च के अवसर पर रामपुरा फूल के विधायक  बलकार सिद्धू, खनन और भू-विज्ञान विभाग के सचिव  गुरकीरत किरपाल सिंह, खनन विभाग के निदेशक  अभिजीत कपलिश और खनन विभाग के मुख्य अभियंता डॉ. हरिंदरपाल सिंह बेदी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Readers' Comments
Narinder Mohan Sharma 3/8/2024 2:06:23 PM

महिला दिवस पर महिलाओं के लिए एक सौगात है यह घोषणा पत्रकार भाई गुरप्रीत सिंह द्वारा लेटेस्ट खबर देने के लिए शुक्रिया

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X