Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शनिवार-रविवार को तीव्र सदस्यता अभियान चलाकर दो दिन में 20 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा

Updated on Friday, November 22, 2024 18:19 PM IST

चंडीगढ़ । भाजपा का सदस्यता अभियान हरियाणा में जोरों पर है और अब तक लगभग 12 लाख का आंकड़ा छू भी लिया है। अब भाजपा 23 और 24 नवंबर को विशेष तीव्र अभियान चलाकर 20 लाख लोगों को दो दिनों में पार्टी से जोड़ेगी। इन दो दिनों तक चलने वाले अभियान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की कड़ी नजर रहेगी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम बड़े नेता पर्यवेक्षक के रूप में हर जिले में मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का दावा है कि हम जल्द ही 50 लाख का आंकड़ा पार करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के 20 हजार 629 बूथों पर कार्यकर्ताओं को 250 लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दे रखा है। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 23 और 24 नवंबर को प्रदेश के 316 मंडलों पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय के कार्यक्रम होंगे। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता 10-10 घरों में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियां बताएंगे और भाजपा से जोड़ेंगे। इन दो दिनों में अब तक जितने सदस्य बनें है उसकी समीक्षा भी होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के 316 मंडलों पर होंगे चाय के कार्यक्रम, प्रत्येक कार्यकर्ता 10 परिवारों को पार्टी से जोड़ेगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का ध्येय वाक्य है, देश प्रथम, पार्टी द्वितीय और हम या हमारा परिवार बाद में। इसी मंत्र पर भाजपा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुटे हैं। मोहनलाल बडौली ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में 50 लाख से अधिक लोग भाजपा से जुड़कर एक रिकार्ड बनाएंगे। कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए सभी को आगे आकर कार्य करना जरुरी है। जो भी भाजपा से जुड़ना चाहते सभी को सदस्य बनाने के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश भी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो दिवसीय सदस्यता के सघन अभियान के प्रवास के दौरान भाजपा के नेता अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं के घर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिनों के विशेष अभियान के बाद भी सदस्यता अभियान जारी रहेगा और हम कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर 50 लाख का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लेंगे। 

सांसदों, विधायकों और चुनाव लड़ें प्रत्याशियों पर पार्टी की विशेष नजर

50 लाख सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वैसे तो भाजपा का हरेक कार्यकर्ता जुटा है, लेकिन इस अभियान में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी सांसदों, विधायकों और चुनाव लड़ें प्रत्याशियों की है। सांसदों को 30 हजार, विधायकों को 20 हजार का लक्ष्य दिया हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने सभी को जल्दी अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के चेयरमैन व राजनीतिक दायित्व वाले सभी कार्यकर्ताओं को भी सदस्य संख्या बढ़ाने वाले अभियान में हिस्सा लेने के लिए बोला गया है। प्रदेश के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि सदस्यता अभियान की रोजाना की रिपोर्ट जिलों से प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के पास पहुंच रही है। सदस्यता अभियान के संयोजक वेदपाल एडवोकेट सभी जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों से रोजाना बात कर रोजाना की रिपोर्ट लेते हैं।

संगठन में बड़े पद देने के साथ सम्मानित भी किए जाएंगे कार्यकर्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्य बनाने का काम शुरू किया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनाने लिए टीम गठित कर दी गई है। इस टीम में शंकर धूपड़ औऱ प्रतिभा सुमन समेत पांच नेताओं को जिम्मेदारियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के जो भी कार्यकर्ता दिए गए तय लक्ष्य से अधिक लोगों को भाजपा परिवार में शामिल करेंगे उन्हें सम्मानित करने के साथ-साथ संगठन में दायित्व देते समय भी उनका ध्यान रखा जाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X