Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने जालंधर में जबरदस्त गोलीबारी के बाद लंडा गैंग के दो गैंगस्टरों को किया काबू, 7 हथियार बरामद

Updated on Friday, November 22, 2024 18:19 PM IST

चंडीगढ़ | संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर के गांव फोलरीवाल के बाहरी इलाके में एक जबरदस्त मुठभेड़ के बाद कथित लंडा गिरोह के दो ख़तरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इन गैंगस्टरों के कब्जे से 7 हथियारों समेत छह मैगज़ीन और छह कारतूस बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को यहां बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जसकरन उर्फ़ करन वासी भीखा नंगल करतारपुर और फगवाड़ा के मेहली गेट स्थित मुहल्ला थानेदार से रहने वाले फतेहदीप सिंह उर्फ़ प्रदीप सैणी के रूप में हुई है। दोनों मुलजिमों को थाना सदर, जालंधर में दर्ज केस के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को जालंधर कमिश्नरेट क्षेत्र में लंडा गिरोह से संबंधित अपराधियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) जालंधर स्वप्न शर्मा की निगरानी में पुलिस टीमों ने एक व्यापक अभियान चलाया और गांव फोलरीवाल के निकट दोषियों का ठिकाना पता लगाने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति और दो पुलिस अधिकारी मुठभेड़ के दौरान घायलः डी.जी.पी. गौरव यादव

उन्होंने बताया कि कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस टीमों ने बड़ी मेहनत से काफी दूर तक दोषियों का पीछा किया और इसी दौरान गैंगस्टरों ने पीछा कर रही पुलिस टीमों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके कारण पुलिस पार्टियों को भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलानी पड़ी। इस गोलीबारी के दौरान दोनों मुलजिमों के साथ-साथ दो पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गए। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया, “ऑपरेशन के दौरान दोनों ओर से 50 से अधिक गोलियां चलाई गईं।”

अधिक जानकारी साझा करते हुए सी.पी. जालंधर स्वप्न शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति जबरन वसूली, हत्या और इरादतन हत्या समेत कई घिनौने अपराधों में शामिल थे। उन्होंने आगे कहा कि उक्त दोषी, गिरोह के अन्य सदस्यों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने और आपराधिक संगठनों को हथियारों की सप्लाई करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।

सी.पी. ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि दोनों गैंगस्टर सीधे तौर पर लंडा के संपर्क में थे और अपने विरोधी गैंग से संबंधित दो व्यक्तियों को मौत के घाट उतारने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने बताया कि घायल गैंगस्टर और पुलिस अधिकारी का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के नेटवर्क और अन्य आपराधिक समूहों के संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X