Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने सरहदी जिले पठानकोट में सी-पाइट कैंप को दी मंजूरी

Updated on Friday, November 22, 2024 18:19 PM IST

चंडीगढ़ | राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण देकर पुलिस, सशस्त्र बलों और सीएपीएफ में रोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने सरहदी जिले पठानकोट में सी-पाइट कैंप स्थापित करने की अनुमति प्रदान की है।

यह निर्णय रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा की अध्यक्षता में सेंटर ऑफ एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन एंड ट्रेनिंग के कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान लिया गया। मौजूदा समय पंजाब में 14 सी-पाइट कैंप चल रहे हैं, और पठानकोट जिले के तंगो शाह में एक नया कैंप बनाया जाएगा, जिसके लिए 5.5 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। मंत्री ने बताया कि इन कैंपों में अब तक 2,57,595 युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है और 1,14,861 युवाओं को रोजगार प्राप्त हो चुका है।

कार्यकारी बोर्ड द्वारा सी-पाइट कैंपस में एनएसडीसी प्रमाणित सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और सॉफ्ट स्किल कोचिंग शुरू करने को मंजूरी

कार्यकारी बोर्ड ने सी-पाइट के पाठ्यक्रम में नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) प्रमाणित सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण शुरू करने को भी मंजूरी दी है। यह प्रशिक्षण अधिकृत प्रशिक्षण भागीदारों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा, और सी-पाइट से प्रशिक्षित युवाओं की प्लेसमेंट के लिए पैस्को के साथ समझौता भी किया जाएगा।

इस मीटिंग में एक और महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सी-पाइट कैंपों में व्यक्तित्व विकास और सॉफ्ट स्किल कोचिंग भी शुरू की जाएगी, ताकि युवाओं की रोजगार योग्यता को और बेहतर बनाया जा सके। यह कदम युवाओं में ईमानदारी, आत्मविश्वास, अनुशासन और एकाग्रता को विकसित करने में मदद करेगा। इसके साथ ही, यह प्रशिक्षण उन्हें बेहतर नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करेगा।

रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती जसप्रीत तलवार ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि सी-पाइट कैंप युवाओं में अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण जैसे मूल्य विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही, यह प्रशिक्षण युवाओं को सशस्त्र बलों, पुलिस, अर्धसैनिक बलों और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने में भी सहायक है।

सी-पाइट के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) रामबीर सिंह मान ने कहा कि इन निर्णयों से पंजाब के युवाओं के प्रशिक्षण को और अधिक व्यवस्थित और समयानुकूल बनाने में मदद मिलेगी। इस बैठक में अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Readers' Comments
ਪਰਸਰਾਮ ਸਿੰਘ ਬੱਧਣ 8/12/2023 7:05:20 PM

ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਵਧੀਆ ਕਦਮ ਚੁੱਕਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਮਿਲੇਗੀ।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X