Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गांव घुंगराली के निवासियों ने बायोगैस प्लांट के मुद्दे के उचित समाधान के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया

Updated on Friday, November 22, 2024 18:19 PM IST

चंडीगढ़ | लुधियाना जिले के गांव घुंगराली के निवासियों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात कर बायोगैस प्लांट के मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों को विश्वास में लेकर समस्या का उचित समाधान करने के लिए उनका धन्यवाद किया।

गांव निवासी हरदीप सिंह और नव-निर्वाचित सरपंच अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री के कार्यालय में उनसे मुलाकात की।

इस चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बायोगैस प्लांट पूरी तरह प्रदूषण रहित होगा। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार राज्य में प्रदूषण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया कि प्लांट को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा और नियमों के उल्लंघन की अनुमति किसी को भी नहीं दी जाएगी।

भगवंत मान ने प्रदूषण मुक्त प्लांट के लिए दोहराई प्रतिबद्धता , निगरानी कमेटी और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेंगे प्रोजेक्ट की निरंतर निगरानी

मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना की नियमित निगरानी के लिए सभी पक्षों की एक निगरानी समिति सक्रिय रहेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में किसी भी व्यक्ति की ओर से अब तक होने वाले प्रदूषण के विरुद्ध राज्य सरकार ने किसी भी तरह का लिहाज ना करने की नीति अपनाई हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को नियमों का उल्लंघन करने की आज्ञा नहीं दी जाएगी और इस अपराध में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध उदाहरणीय कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लांट मालिकों ने राज्य सरकार के साथ एक लिखित समझौता किया है, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि उनका प्लांट पर्यावरण संबंधी सभी नियमों का पालन करेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्लांट की सख्त निगरानी करेगा, ताकि संचालन के दौरान कोई भी उल्लंघन न हो। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण नियमों का किसी भी प्रकार का उल्लंघन पूरी तरह से अनुचित और अस्वीकार्य है, और इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ग्रामीणों ने अपनी सकारात्मक सोच के माध्यम से सरकार के कामकाज में पूर्ण सहयोग की एक नई मिसाल पेश की है। भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि युवाओं की अपार ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए गांव में एक अत्याधुनिक खेल नर्सरी स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसी प्रकार, उन्होंने गांव में एक हाईटेक लाइब्रेरी स्थापित करने की भी घोषणा की और कहा कि ग्रामीणों की अन्य सभी उचित मांगों को स्वीकार किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X