Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Updated on Friday, November 22, 2024 08:02 AM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी से आज गुरुग्राम में कोरिया हेराल्ड और देवू कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तथा कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन के चेयरमैन  जंग वोन जू की अगुवाई में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मौके पर इंटरएक्टिव सेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कोरियाई व्यवसायों को बढ़ने में सहायता देने के साथ साथ सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निकटवर्ती क्षेत्र में वर्तमान सरकार उपयुक्त भूमि चिन्हित करने में सहयोग करेगी, जिससे कोरियाई व्यवसायों को बढ़ने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर विदेश सहयोग विभाग के मंत्री राव नरबीर सिंह और सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

हरियाणा में कोरियाई व्यवसायों को बढ़ने में सहायता मिलेगी और सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा - मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ने सहयोग के लिए फोकस क्षेत्र जैसे कि ऑटो टेक्सटाइल्स, खाद्य प्रसंस्करण, रियल एस्टेट पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि सिटी टू सिटी प्रोजेक्ट के लिए दक्षिण कोरिया के साथियों का हरियाणा में स्वागत है। शहर-दर-शहर सहयोग के माध्यम से सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने से पारस्परिक लाभ होगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निकटवर्ती क्षेत्र में कोरियाई शहर के लिए जमीन की पहचान करने की संभावनाएं तलाश सकती है सरकार- मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया की संस्कृति में बहुत सारी समानताएं हैं। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से दोनों देश एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। दक्षिण कोरिया और हरियाणा एक दूसरे के लिए बने हैं। हमारा लक्ष्य है कि हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग के साथ मिलकर हम हरियाणा को अंतरराष्ट्रीय जगत पर एक नई पहचान दिलाएं।

स्टारलेक सिटी प्रोजेक्ट को हरियाणा में भी लाना चाहते है :  जंग वोन जू

इससे पहले, कोरियन प्रतिनिधिमंडल और कोरिया हेराल्ड और देवू कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तथा कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन के चेयरमैन  जंग वोन जू ने कहा कि वे और उनका प्रतिनिधिमंडल हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री  नायब सिंह का आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने उन्हें आज यहां पर बुलाकर सम्मान देने का काम किया है।

कोरिया हेराल्ड और देवू कॉरपोरेशन के अध्यक्ष जंग वोन जू ने मुख्यमंत्री को हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज कोरिया के इस प्रतिनिधिमंडल में 21 रीजनल हेड शामिल हैं, जिनकी कोरिया की हाउसिंग इंडस्ट्री में लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने बताया कि उनकी एसोसिएशन द्वारा वियतनाम में स्टारलेक सिटी प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है और वे चाहते है कि इस परियोजना को आगे बढ़ाते हुए भारत के हरियाणा में लाया जाए। उन्होंने बताया कि कोरियन प्रतिनिधिमंडल द्वारा 22 कंपनियों के 70 डेलीगेट  हरियाणा-कोरिया बिजनेस कनेक्ट में उपस्थित होंगे। इस मौके पर जंग वोन जू द्वारा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत और सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहज स्वीकार किया। इस अवसर पर हरेरा और विदेश सहयोग विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X