Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब राज्य सहकारी बैंक का महिला सशक्तिकरण की ओर अनूठा कदम

Updated on Thursday, November 21, 2024 19:26 PM IST

चंडीगढ़ | महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, पटियाला फाउंडेशन, ओएमईडी ई.वी. जर्मनी और पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

इस समागम के दौरान पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन जगदेव सिंह बाम और पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की प्रबंध निदेशक  अनिंदिता मित्रा के साथ सीईओ ओएमईडी ई.वी. जर्मनी डॉ. जेंस एच. फिशर और पटियाला फाउंडेशन के सीईओ रवी सिंह आहलूवालिया उपस्थित थे।

महिलाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पटियाला फाउंडेशन के साथ किया समझौता

इस संबंधी अन्य विवरण सांझे करते हुए  अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को आवश्यक उपकरण, कौशल और सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करना है ताकि उनको उनके उत्पादों की मार्केटिंग, विचारों के आदान-प्रदान और चुनौतियों का आपसी सहयोग से निपटने में मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि डिजिटल साधनों और रणनीतियों का लाभ उठाते हुए कर इस परियोजना का उद्देश्य डिजिटल विभाजन को पूरा करते हुए स्वयं सहायता समूहों को बड़े बाजारों तक पहुंचने और उनकी उपजीविका को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत एसएचजी के सदस्यों को संवाद, सहयोग और संसाधन साझा करने के लिए एक सुरक्षित, पासवर्ड-संरक्षित डिजिटल स्पेस मुहैया कराया जाएगा।

अनिंदिता मित्रा ने कहा कि यह पहल एक सहयोगी प्रणाली को बढ़ावा देती है, जहां सदस्य संयुक्त रूप से विकास और नवाचार के लिए सुझाव, रणनीतियां और संसाधन साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म सदस्यों को अपने मुद्दे उठाने और धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों को उजागर करने का भी अवसर देता है, जिससे विश्वास और सतर्कता का माहौल तैयार होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति स्थापित करने और अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए डिजिटल मार्केटिंग, उत्पाद प्रस्तुति और आवश्यक सामग्री जुटाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अनिंदिता मित्रा ने कहा कि एसएचजी को प्रेरित और सशक्त बनाने के लिए चर्चाएं, विचारों का आदान-प्रदान और सफलता की कहानियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के प्रारंभ में 10 स्वयं सहायता समूहों में सैकड़ों महिलाओं को शामिल करने की योजना है और भविष्य में इसे अन्य समूहों तक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहयोग और समर्थन के साथ डिजिटल साक्षरता को जोड़ते हुए, इस पहल का उद्देश्य पूरे क्षेत्र और उसके बाहर सतत और सकारात्मक विकास तथा महिला सशक्तिकरण के लिए एक आदर्श मॉडल बनाना है।

अनिंदिता मित्रा ने आशा व्यक्त की कि यह परियोजना महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ने, संवाद करने और एक-दूसरे का सहयोग करने के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करेगी। उन्होंने आगे कहा कि आवश्यक संसाधनों और डिजिटल क्षेत्र में प्रभावी ढंग से काम करने का ज्ञान प्रदान करके, हम उन्हें अपने आर्थिक भविष्य की जिम्मेदारी उठाने के योग्य बना रहे हैं।

इस दौरान पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन जगदेव सिंह बाम ने इस परियोजना के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट समय की जरूरत हैं और हमें ऐसी पहलों को प्रोत्साहित करना चाहिए जो महिलाओं को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्वतंत्रता महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे अच्छा तरीका है, और हमें ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X