Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सिरसा का मेडिकल कॉलेज चिकित्सा के क्षेत्र में होगा मील का पत्थर साबित, मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

Updated on Thursday, November 21, 2024 18:47 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के देश को मेडिकल हब बनाने व फिट इंडिया के विजन को साकार करने के लिए हरियाणा ने पहल की है और सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का बीड़ा उठाया है। अब तक प्रदेश में 9 नए मेडिकल कालेज खोले जा चुके हैं। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में केवल 6 ही मेडिकल कॉलेज थे। प्रदेश में अब मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इसी कड़ी में आज सिरसा के संत सरसाई नाथ जी राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की, कि इस मेडिकल कॉलेज में कैंसर के उपचार के लिए अलग विंग भी शुरु की जाएगी। इसके लिए साथ लगती साढ़े पांच एकड़ भूमि मुहैया करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री आज सिरसा में संत सरसाई नाथ जी राजकीय मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन समारोह में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कॉलेज प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण का संदेश भी दिया।

प्रदेश में 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को आयुष्मान-चिरायु योजना के तहत मिलेगी 10 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा : मुख्यमंत्री ने की घोषणा

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महान संत सरसाई नाथ जी को नमन करते हुए सिरसा के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत सरसाई नाथ जी गुरु गोरखनाथ जी के शिष्य थे, जिन्होने 13वीं शताब्दी में सिरसा नगर की नींव रखी थी। संत सरसाई नाथ जी एक महान व्यक्ति थे, जिन्होंने तत्कालीन मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दारा शिकोह को जीवनदान दिया था। मुझे विश्वास है कि ऐसे महापुरुष के नाम पर बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज में आने वाला हर मरीज निरोगी होकर लौटेगा।

उन्होंने कहा कि 21 एकड़ पर बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज की पूरी परियोजना पर लगभग 1,010 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च होंगे। यह कालेज  दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज  भिवानी का निर्माण काम लगभग पूरा हो चुका है। कैथल, गुरुग्राम व यमुनानगर में मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। जिला जींद के हैबतपुर में व जिला महेन्द्रगढ़ के कोरियावास में मेडिकल कॉलेजों के भवनों का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। इनके अलावा  5 और नये मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इतना ही नहीं हर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल कॉलेज भी स्थापित किए जाएंगे।

इसी तरह से छायंसा फरीदाबाद में बंद हुए गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज को सरकार ने अपने अधीन लेकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से शुरू किया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय खोला गया है। पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान की स्थापना की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल के कुटैल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां (सोनीपत) के तीसरे चरण का विस्तार कार्य 419 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। जिला झज्जर के बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान खोला गया है। जिला रेवाड़ी के माजरा में एम्स स्थापित किया जा रहा है, जिसकी आधारशिला गत दिनों प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने रखी थी। 

सिरसा मेडिकल कॉलेज में कैंसर उपचार केंद्र की होगी सुविधा, इसके लिए साथ लगती साढे पांच एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध करवाएगी सरकार : मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों के निशुल्क उपचार के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना शुरु की है। हरियाणा में इसका विस्तार करते हुए सरकार ने आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा योजना शुरू की है। अब तक प्रदेश में कुल 1 करोड़ 19 लाख चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस योजना में प्रदेश में 11 लाख 65 हजार मरीजों के इलाज के लिए 1477 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने घोषणा कि प्रदेश में 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को आयुष्मान -चिरायु योजना के तहत अब 10 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा के साथ- साथ आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे खेती में रासायनिक खादों का कम से कम उपयोग करें। हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना होगा, इसके लिए सरकार ने अलग से बजट की व्यवस्था भी की है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे नशे की प्रवृति को त्यागकर अपनी ऊर्जा का सकारात्मक कार्यों में उपयोग करें। उन्होंने अभिभावको से भी अपील कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखें और उनका अच्छे से पालन-पोषण करें।

प्रदेश सरकार कर रही चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से काम : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि सिरसा में मेडिकल कॉलेज की जरूरत भी थी और सिरसा के लोगों की पुरानी मांग भी, जिसे आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूमि पूजन कर पूरा किया है। इस मेडिकल कॉलेज में 540 बेड की व्यवस्था होगी और युवाओं के लिए एमबीबीएस की 100 सीटें उपलब्ध होंगी। 

उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज के बनने से केवल सिरसा ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य राजस्थान व पंजाब के लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार चिकित्सा क्षेत्र में तेजी काम कर रही है। प्रदेश सरकार के आने से पूर्व 2014 में एमबीबीएस की 700 सीटें थी, जोकि वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर 2185 किया है और आने वाले समय मे 1300 सीटों की और बढोतरी होगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X