Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

किसी ने बनाया इमोशंस की पहचान करने वाला मॉडल तो किसी ने हादसों से चेताया

Updated on Thursday, November 21, 2024 18:47 PM IST

पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-एक स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा के तत्वावधान में कॉलेज स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.नरेंद्र सिंह सिवाच ने कॉलेज काउंसिल के सदस्यों के साथ इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस प्रदर्शनी में रसायन विज्ञान, भौतिकी, मनोविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, भूगोल और कंप्यूटर विज्ञान विभागों के छात्रों ने एप्लाइड केमिस्ट्री, एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स,एप्लाइड बॉटनी, एप्लाइड जूलॉजी, मनोविज्ञान की भूमिका, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र और एनिमेशन जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए।

सेक्टर-एक कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, भावी वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, हुए सम्मानित

भूगोल विभाग के मॉडलों में प्रथम स्थान पाने वाले विशाल और राम ने थिवियल लैंडस्केप मॉडल प्रस्तुत किया। कंप्यूटर साइंस विभाग से प्रियंशु और शिवम पांडे प्रथम रहे जिन्होंने ने स्मार्ट कार मॉडल का प्रदर्शन किया। मनोविज्ञान विभाग से प्रथम यशप्रीत और रतनजोत ने इमोशंस की पहचान पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। युक्ति और दिव्या शर्मा जीवन सेतु ग्रीन लिंक एक्रॉस इंडिया पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किया और वनस्पति विज्ञान विभाग के मॉडलों में पहला स्थान बनाया। भौतिकी विभाग से प्रथम छवि और चेतन ने एक्सीडेंट प्रिवेंशन मॉडल प्रस्तुत किया। प्राणि विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विभाग से निर्भय और लक्ष्य ने नैनो पार्टिकल्स के माध्यम से अल्जाइमर का इलाज मॉडल प्रस्तुत किया और विभाग में प्रथम रहे।। रसायन विज्ञान विभाग से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिव ओम और सत्येंद्र ने एयर प्यूरीफिकेशन पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किया।

प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सिवाच ने इस अवसर पर कहा कि छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार को देखकर गर्व की अनुभूति होती है। इस प्रदर्शनी ने न केवल छात्रों के कौशल को मंच दिया है बल्कि उन्हें वैज्ञानिक सोच और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित भी किया है। कॉलेज हमेशा ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X