Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा के सदस्यता अभियान को तीव्रता देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने जिलेवार पर्यवेक्षक नियुक्त किए

Updated on Thursday, November 21, 2024 18:47 PM IST

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को और तीव्रता देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सभी जिलों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और कृष्णपाल गुर्जर भी पर्यवेक्षक होंगे। इस बाबत प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की ओर से पत्र भी जारी किया गया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविन्द सैनी ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मंत्री असीम गोयल को कुरूक्षेत्र, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को करनाल और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को फरीदाबाद जिला का पर्यवेक्षक होंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली व रविन्द्र जागलान सोनीपत और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पंचकूला तथा राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ झज्जर  जिला के पर्यवेक्षक होंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ भी सदस्यता अभियान के पर्यवेक्षक नियुक्त

अरविन्द सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सांसद कार्तिकेय शर्मा को अंबाला, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और मदन चौहान को यमुनानगर तथा अशोक गुर्जर को कैथल जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी तरह प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता को पानीपत, जवाहर सैनी को जींद, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को रोहतक, सांसद सुभाष बराला को सिरसा, डा. कमल गुप्ता और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को हिसार जिला का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविन्द सैनी ने बताया कि पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को फतेहाबाद, सांसद किरण चौधरी को भिवानी, सांसद धर्मबीर सिंह को दादरी, लक्ष्मण यादव को रेवाड़ी, डा. सुधा यादव और महेश चौहान को गुरुग्राम व नसीम अहमद को नूंह, जगदीश नैयर को पलवल जिला का पर्यवेक्षक प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त किया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविन्द सैनी ने कहा कि बीजेपी का सदस्यता अभियान संगठन का पर्व है। 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदस्यता ग्रहण कर सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। वेदपाल एडवोकेट को सदस्यता अभियान का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X