Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विभागाध्यक्ष बैठक में उपस्थिति करें सुनिश्चित- विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

Updated on Thursday, November 21, 2024 18:47 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री व भू-विज्ञान मंत्री  कृष्ण लाल पंवार ने आज रोहतक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभागाध्यक्ष जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा जनता की शिकायतों का सही ढंग से निपटारा करें।

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार आज रोहतक में जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक के एजेंडे में 13 शिकायतें शामिल थी, जिनमें से सुनवाई के दौरान आठ शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया तथा अन्य पांच शिकायतों के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्थानीय ओमेक्स सिटी निवासी यशवीर की शिकायत की सुनवाई करते हुए नगर निगम के आयुक्त, रोहतक के उपमंडलाधीश, तहसीलदार, जिला नगर योजनाकार एवं नगर निगम की कार्यकारी अभियंता की समिति गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

जनता की शिकायतों का सही निपटारा करें अधिकारी

खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री  कृष्ण लाल पंवार ने रोहतक के शास्त्री नगर निवासी जयपाल सिंह की शिकायत की सुनवाई करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पेयजल पाईपलाइन का कार्य जल्दी पूर्ण करवाएं और सर्वेक्षण कर आवश्यकतानुसार पाइप लाइन भी डाली जाए। उन्होंने बलियाणा निवासी अंकित कुमार की फ्लैट से संबंधित शिकायत की सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित वन अधिकारी तथा जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक को नोटिस जारी करने को कहा।

उन्होंने रोहतक की तेज कालोनी निवासी मंजू की बकाया मुआवजा राशि से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा इस मामले को स्वयं देखेंगे तथा उपायुक्त द्वारा रिकवरी की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद  रामचंद्र जागड़ा, रोहतक के विधायक  भारत भूषण बत्तरा, कलानौर की विधायक  शकुंतला खटक व महम के विधायक  बलराम दांगी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X