Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा सरकार बनाएगी : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Updated on Thursday, November 21, 2024 14:44 PM IST

चंडीगढ़ |  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव के बाद एग्जिट पोल पर परिणामों को लेकर दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने आंकलन का पता है जो हरियाणा में भी ठीक था, महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा सरकार बनाएगी। विज आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में सभी देशों से अच्छे और कारगर संबंध रहे है : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

कांग्रेस ने एक बार फिर से हरियाणा में 14 विधानसभा में ईवीएम हैक करने का आरोप लगाया है जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि यह कांग्रेस की झूठ बोलने की यूनिवर्सिटी में चैप्टर है कि जब हार जाओं तो ईवीएम को लेकर रोना है, यह तो अपने स्लेबस के मुताबिक चल रहे हैं।

कांग्रेस झूठ बोलने यूनिवर्सिटी है जिसमें चैप्टर है कि जब हार जाओं तो ईवीएम को लेकर रोना है, यह (कांग्रेस) तो अपने स्लेबस के मुताबिक चल रहे हैं : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

ईवीएम कांग्रेस के जीने का सहारा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईवीएम का नाम लेकर रोते रहेंगे और उनके पास कुछ है ही नहीं और ये तो हर चुनाव में होता है। जब भी कांग्रेस हारती है तो ईवीएम को लेकर रोती है। उन्होंने कहा यदि हरियाणा में ईवीएम खराब हुई तो इनके भी तो प्रत्याशी जीते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में सभी देशों से अच्छे और कारगर संबंध रहे है : विज

पीएम नरेंद्र मोदी को गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोदी जी को शायद 18 या 19 राष्ट्रों से वहां के सर्वोच्च राष्ट्र का सम्मान मिल चुका है और ऐसा सम्मान पाने वाले ये भारत के पहले प्रधानमंत्री है जिनको सभी राष्ट्रों से ऐसा सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी देशों से जो संबंध है वो मोदी जी के काल में अच्छे और कारगर रहे है।

राहुल गांधी के डीएनए में देश को खंड-खंड करना है : विज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि तेलंगाना में जातिगत गिनती का कार्य 70 प्रतिशत हो चुका है, पर ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी के डीएनए में देश को खंड-खंड करना है, पहले भी इन्होंने किया, इन्होंने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा कराया जोकि इतिहास की बड़ी घटना है। इन्होंने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा कराया, फिर 1984 में सिखों का कत्लेआम कराया। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है, तब हजारों लोग मारे गए थे। अब यह सारे देश को जातियों में बांटना चाहते हैं ताकि गांव से गांव वाला, गली से गली वाला, शहर से शहर वाला लड़े, यह ऐसा बीज बोना चाहते है। अनेकता में एकता भारत की विशेषता है और हमें एक बनकर व भारतीय बनकर रहना चाहिए।

भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है : विज

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के भाजपा द्वारा लोगों को आवास देने के वायदे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी सरकार बनी है और शैलजा क्यों परेशान हो रही है, भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है।

विनेश फौगाट के लापता होने के पोस्टर लगने पर मंत्री अनिल विज बोले, “मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं”

जुलाना में कांग्रेस विधायक विनेश फौगाट के लापता होने के पोस्टर लगने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि विधानसभा सत्र में जब शपथ होनी थी तब वह आई थी और उसके बाद वह क्यों नहीं आई, इसके बारे वहीं बता सकती है और मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X