Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

तीन घंटे के लिए जेल से बाहर आया बेअंत सिंह का हत्यारा बोला, मिशन में नहीं आई थी कोई दिक्कत

Updated on Wednesday, November 20, 2024 19:31 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यारा बलवंत सिंह राजोआना बुधवार को 3 घंटे के लिए पटियाला जेल से बाहर आया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वह लुधियाना के राजोआना कलां गांव में मंजी साहिब गुरुद्वारे में अपने भाई कुलवंत सिंह के भोग कार्यक्रम में शामिल हुआ। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में उसे वापस पटियाला की जेल में ले जाया गया।

बलवंत सिंह राजोआना ने कहा कि उसे आज भी वो सीन याद है। जब मैं और दिलावर, मां-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से मिशन पर निकले थे। उस समय हमारे कदम ऐसे चल रहे थे, जैसे जल्दी मंजिल की तरफ पहुंच रहे हों। परमात्मा की ऐसी कृपा हुई, हमारे मिशन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। दिलावर सिंह ने शहादत दी। उन्हें कौमी शहीद का दर्जा भी सिख कौम ने दिया।

बलवंत सिंह के भाई कुलवंत सिंह की 14 नवंबर को मौत हो गई थी। बलवंत सिंह राजोआना ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से भोग में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी थी। इससे पहले जनवरी 2022 में हाईकोर्ट ने उसे पिता की मौत के बाद भोग और अंतिम अरदास में शामिल होने की इजाजत दी थी।

मजीठिया ने कहा राजोआना फेक एनकांउटर पर आवाज नहीं उठाते तो आज माहौल कुछ और होता

बलवंत सिंह राजोआना ने कहा कि अकाली दल की पूरी लीडरशिप आज बड़े भाई को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची। दुख की घड़ी में समस्त खालसा पंथ परिवार के साथ आकर खड़ा हुआ है। राजोआना ने कहा कि उसकी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है। दिल्ली के हुक्मरानों ने पंजाब की धरती को लहूलुहान किया है। बेवजह गुरुद्वारों पर हमले करवाए। दिलावर सिंह शहीद हो गए, लेकिन मेरी गिरफ्तारी हो गई। 12 साल मैंने सेशन कोर्ट के फैसले का इंतजार किया। जज साहिब ने कहा बलवंत सिंह तुम्हें पता है कि तुम सच बोल रहे हो? अदालत ने सजा सुनाई तो मैंने कहा कि मंजूर है। हाईकोर्ट ने मेरे डेथ के वारंट जारी किए।

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि उस समय जब फेक एनकाउंटर किए जा रहे थे, तब बलवंत सिंह राजोआना आवाज बुलंद नहीं करते तो शायद आज माहौल कुछ और ही होता। मुझे बंदी सिंह का सही मतलब भाई राजोआना से समझ आया है।  अमृतपाल सिंह पर निशाना साधते हुए मजीठिया ने कहा कि साथियों को छुड़वाने के लिए थाना में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को ले जाना वाले बंदी सिख नहीं है। हम बंदी सिखों के मसलों में भटके हैं।

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि भाई बलवंत सिंह कौम की इतनी सेवा न करते तो शायद आज इतनी हस्तियां यहां न पहुंचतीं। बलवंत सिंह के मन में किसी तरह की फांसी या सजा का डर नहीं है। आज सिर्फ 3 घंटे के लिए बलवंत सिंह पैरोल मिली है, लेकिन दूसरी तरफ गुरमीत राम रहीम को आए दिन पैरोल मिल रही है।

1983 में कांग्रेस हुकूमत ने टेंकों से गुरुद्वारा और श्री अकाल तख्त साहिब पर हमला किया। स्नान करने आई संगत पर फायरिंग हुई। कोई ऐसी सडक़ या नहर नहीं होगी, जहां झूठे एनकाउंटर कर युवाओं को मारा नहीं गया।  30 साल से बलवंत सिंह राजोआना जेल में बंद है। 12 साल से उनकी अपील पेंडिंग रखी है। उन्हें फांसी की चक्की में रखा गया है। सिखों के साथ भारत सरकार द्वारा नाइंसाफी की जा रही है। ये परिवार कौमी परिवार है।

Readers' Comments
HARPREET Singh Aulakh 8/10/2023 6:14:30 PM

Very good on the part of Goa Govt

J P Singla 8/10/2023 6:08:29 PM

Police is meantime for this.

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X