Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म

Updated on Wednesday, November 20, 2024 19:31 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री  मनोहर लाल ने चंडीगढ़ आई टी पार्क में स्थित डीटी मॉल में गत सांय प्रदेश के मंत्रियों व विधायको के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म को देखा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म 27 फ़रवरी, 2002 को गोधरा (गुजरात) में हुए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की घटना पर आधारित है। इसमें घटना की महत्वपूर्ण सच्चाई को दिखाया गया है । फ़िल्म निर्माता ने इस मुद्दे को बहुत ही संवेदनशीलता और गरिमा के साथ संभाला और यह फिल्म हमें आत्ममंथन करने के लिए प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ़िल्म के माध्यम से 59 निर्दाेष पीड़ितों को भी अपनी बात कहने का मौका मिला है। यह फिल्म वास्तव में उन 59 निर्दोष पुरूष, महिलाओं व बच्चों के प्रति एक सच्ची  श्रद्धांजलि है। फिल्म के निर्माता ने फिल्म के माध्यम से इस घटनाक्रम की सच्चाई को देश के सामने उजागर किया, जिस घटना से पूरा देश अनभिज्ञ था।

मुख्यमंत्री ने फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट‘ को हरियाणा में टैक्स फ्री करने की घोषणा की ,प्रदेश के मंत्री व विधायक भी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  हरविंदर कल्याण, विधानसभा उपाध्यक्ष  कृष्ण लाल मिड्ढा, विकास एवं पंचायत मंत्री  कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री  महिपाल ढांडा, लोक निर्माण मंत्री  रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  कृष्ण कुमार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री  राजेश नागर, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री  गौरव गौतम सहित अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

इसके अलावा, मुख्य सचिव  विवेक जोशी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  सुधीर राजपाल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  राजा शेखर वुंडरू, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  अशोक खेमका, पुलिस महानिदेशक  शत्रुजीत कपूर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X