Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पीएसडीएम द्वारा स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की मांग को पूरा करने के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के साथ समझौता

Updated on Wednesday, November 20, 2024 18:13 PM IST

चंडीगढ़ | स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता को और मजबूत करने के उद्देश्य से, पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन (पीएसडीएम) ने प्रति वर्ष कम से कम 200 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देने के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस) के साथ समझौता किया है। इसके अतिरिक्त, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के सहयोग से फरीदकोट में हेल्थ स्किल डेवलपमेंट सेंटर में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किया जाएगा।

 प्रति वर्ष 200 युवाओं को हेल्थ स्किल डेवलपमेंट कोर्स में दी जाएगी ट्रेनिंग: अमन अरोड़ा

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा और विभाग की प्रमुख सचिव मती जसप्रीत तलवार की उपस्थिति में इस समझौते पर पीएसडीएम की मिशन डायरेक्टर मिस अमृत सिंह और बीएफयूएचएस के उपकुलपति डॉ. राजीव सूद ने हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के लिए दोनों पक्षों को बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने बताया कि इस समझौते के तहत होम हेल्थ एड, ऑपरेटिंग थिएटर टेक्नीशियन, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (बेसिक), जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, डेंटल असिस्टेंट, प्लास्टर तकनीक, ऑर्थोपेडिक टेक्नीशियन, सीटी और एमआरआई जैसे कौशल विकास प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की मांग को पूरा करने के लिए पंजाब के युवाओं को आवश्यक कौशल से लैस करना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने वेतनयुक्त रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उत्पन्न करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और युवाओं को सम्मानजनक आजीविका कमाने के साथ-साथ रोजगार सृजन के लिए नए प्रयासों की खोज करने के लिए प्रोत्साहित किया।

फरीदकोट में हेल्थ स्किल डेवलपमेंट सेंटर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित किया जाएगा

मिशन डायरेक्टर अमृत सिंह ने कहा कि पीएसडीएम फंडिंग, मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उम्मीदवारों की भर्ती में सहयोग करेगा और इस कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू करने की निगरानी करेगा। बीएफयूएचएस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रबंधन के साथ-साथ उम्मीदवारों को प्रशिक्षण और प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान करेगा। यह साझेदारी पंजाब के युवाओं को रोजगार प्रदान करने और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए पीएसडीएम और बीएफयूएचएस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X