Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पहले सत्र में नए विधायकों की सहभागिता सराहनीय : कल्याण

Updated on Wednesday, November 20, 2024 18:13 PM IST

चंडीगढ़ | 15वीं हरियाणा विधान सभा के पहले सत्र की कुल 5 बैठकों में 26 घंटे 19 मिनट कार्यवाही चली। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस सत्र में नए विधायकों की भागीदारी को सराहनीय बताया है। कल्याण ने बुधवार को विधान सभा सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्र से संबंधित आंकड़े पत्रकारों के साथ साझा करते हुए कहा कि भविष्य में विधायी कामकाज की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास होंगे।

यह सत्र 25 अक्तूबर को शुरू हुआ था और पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के बाद सर्वसम्मति से हरविन्द्र कल्याण विस अध्यक्ष और डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा उपाध्यक्ष चुने गए। 13 नवंबर को सत्र की बैठक महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। 13 और 14 नवंबर को इस अभिभाषण पर 11 घंटे 50 मिनट चर्चा हुई, जिसमें कुल 69 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस चर्चा में भाग लेने वालों में 34 विधायक पहली बार चुनकर आए हैं जो कुल 3 घंटे 50 मिनट राज्यपाल अभिभाषण पर बोले। इन सदस्यों ने 6 से 13 मिनट तक का समय बोलने के लिए लिया। इस चर्चा का मुख्यमंत्री ने 2 घंटे 27 मिनट में जवाब दिया। इसके अलावा चर्चा में भाग लेने वालों में भाजपा के 32 सदस्य, कांग्रेस के 31 सदस्य, इनेलो के 2 सदस्य तथा 3 निर्दलीय सदस्य शामिल रहे।

विस अध्यक्ष बोले- विधायी कामकाज की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार होंगे प्रयास

सत्र में कुल 13 विधेयक पारित किए गए। इन विधेयकों पर 5 घंटे 2 मिनट चर्चा हुई। विशेष बात यह रही कि बड़ी संख्या में विधायकों ने इस चर्चा में भाग लिया। बिलों में संशोधन के लिए भी पहली बार चुनकर आए सदस्यों की ओर से 4 सूचनाएं प्राप्त हुईं तथा उन पर चर्चा हुई है। पुराने सदस्यों की ओर से अनेक प्रकार के सुझाव भी पेश किए, जिन पर सदन में सकारात्मक चर्चा की गई। सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के लिए स्वीकार की गई 7 सूचनाओं में से 4 नवनिर्वाचित सदस्यों की रही। विस अध्यक्ष ने कहा कि इस 5 दिवसीय सत्र के दौरान उनकी ओर से 5 रूलिंग और ऑब्जर्वेशन्स भी दी गई हैं। सत्र के अंतिम दिन राज्य गीत के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में विधायक गीता भुक्कल, विनोद भ्याणा, बलवान सिंह दौलतपुरिया और आदित्य देवीलाल को शामिल किया गया है।

कल्याण ने बताई भविष्य की प्राथमिकताएं :

पत्रकारों से बातचीत में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने भविष्य के लिए अपनी प्राथमिकताएं भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि बजट सत्र से पूर्व विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विधान सभा स्टाफ के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। विधायकों को विधायी कामकाज में मदद करने के लिए पुस्तकालय में सैल गठित होगा। उन्होंने कहा कि विधायी कामकाज की बारीकियों का अध्ययन करने के लिए लोकसभा और दूसरे राज्यों की विधान सभाओं का दौरा किया जा सकता है। विधान सभा समितियों का गठन भी जल्द होगा। उन्होंने मीडिया कर्मियों के सुझावों पर भी गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। 

ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था

विधान सभा सत्र के लिए ड्यूटी पर आने वाले विभिन्न विभागों के करीब 500 कर्मचारियों के लिए पहली बार भोजन की व्यवस्था की गई। विस अध्यक्ष के आदेश पर कर्मचारियों को यह भोजन निशुल्क करवाया गया। इसकी अदायगी विधान सभा की ओर से की गई।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X