Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जीत के बाद पहली बार भाजपा ने बुलाई विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक

Updated on Tuesday, November 19, 2024 19:57 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर लगाकर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि की जनता ने तय कर लिया है कि अब हरियाणा में आगे भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी। उन्होंने कहा कि हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में विधानसभा चुनाव के लिए बनी भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में उन्होंने भाजपा की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा की पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की जिस कारण हमारी तीसरी बार सरकार बनी।

प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, संजय भाटिया, सुभाष बराला आदि के अलावा तमाम पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा - विपक्ष हवा में था और अब विपक्ष की हवा निकल चुकी है, हरियाणा ने मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई

 

बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में केन्द्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिला और हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जितने भी जनहितैषी काम हमारी सरकार ने किए हैं अब उनसे तीन गुणा काम करके हमें दिखाना है। मुख्यमंत्री ने पार्टी के उन सभी 34 विभागों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भी जमकर प्रशंसा की, जो चुनाव प्रबंधन के लिए बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारियां दी गई थी उन सभी जिम्मेदारियों को कार्यकर्ताओं ने पूरी ईमानदारी से निभाया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बूथ पर मजबूत लड़ाई लड़ी है। सभी कार्यकर्तां की मेहनत के कारण आज हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों का सम्मान पूरे देश में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पार्टी में ही टक्कर थी कोई दूसरा दल तो दिखाई ही नहीं दे रहा था। कांग्रेस ने चुनाव में अफवाहें उड़ाई कि कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस ने अफवाहों को सिद्ध करने का प्रयास भी किया, लेकिन हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकारकर भाजपा को चुना।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चार दिन का सत्र चला और हमने एक-एक शब्द का जवाब दिया। विपक्ष हवा में था और अब विपक्ष की हवा भी निकल चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनहित में जो भी काम कार्यकर्ताओं को दिए जाएं उन्हें वे एकजुटता से पूरा करें। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन जनसेवा है, इसलिए हमें अपनी सकारात्मक बातें करनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन विकसित भारत बनाना है, जब विकसित राष्ट्र बनेगा तब हरियाणा भी उसमें पीछे नहीं रहेगा। 

विकसित भारत के निर्माण के लिए भाजपा का मजबूत होना जरुरी : दुष्यंत गौतम

पंचकूला में हुई संगठनात्मक बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को बनाने में हमारे पुर्वजों ने खुद को खपाया है। विकसित भारत के निर्माण के लिए भाजपा का मजबूत होना जरुरी है। सदस्यता अभियान के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार 11 करोड़ सदस्य बनने में छह महीने लगे थे। इस बार छह राज्यों को छोडकर डेढ़ महीने में 11 करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। हमें सभी को मिलकर पार्टी को सर्व स्पर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा जो सदस्यता अभियान चल रहा है उसमें 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी जरूर सुनिश्चित की जाए। श्री गौतम ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि जल्दी से जल्दी 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने को लक्ष्य को पूरा करना है।

अमित शाह को डा. सतीश पूनिया ने बताया चाणक्य

फीडबैक लेने और आभार व्यक्त करने के लिए बुलाई गई भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने अमित शाह की रणनीति को जीत का श्रेय दिया। सतीश पूनिया ने कहा कि हमने चाणक्य का नाम सुना था, लेकिन हमारे पास भी अमित शाह के रूप में चाणक्य मौजूद रहे। अमित शाह की चाणक्य रणनीति और नेताओं के अनुभवों व कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमने हरियाणा जीतकर इतिहास बनाया।

प्रदेश प्रभारी ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कोई नहीं सोचता था कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से केंद्र और हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी। डा. पूनिया ने कहा विपक्ष ने 2019 और 2024 के चुनाव में भी अफवाहें उड़ाई की भाजपा की सरकार नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जन आशीर्वाद से 2019 में भी भाजपा की सरकार बनी और 2024 में जनता ने तीसरी बार स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाकर इतिहास रच दिया। सतीश पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से अब मजबूत सरकार बनी है, इसलिए हमें भविष्य में मजबूती से काम करते  हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार पूरे समन्वय के साथ काम करते हुए हरियाणा की सेवा करेंगे।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगी : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत भाजपा ने हरियाणा में हैट्रिक लगाने का काम किया है। भाजपा का कार्यकर्ता एक चुनाव जीतने के बाद तुरंत अगले चुनाव की तैयारियों में लग जाता है। हमेशा चुनावी मोड में रहने वाले कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष ने आभार भी जताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा भी की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में अभी तक 10 लाख से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं और जल्द ही प्रदेश में 50 लाख सदस्य अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के सभी 34 विभागों के प्रमुखों से चुनाव के अनुभव भी सुने गए। पदाधिकारियों ने भाजपा की जीत पर गौरवान्वित होते हुए चुनाव प्रबंधन के कार्य में हुए खट्टे -मिट्ठे अनुभवों को साझा किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X