Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नवनिर्वाचित पंचायतें गाँवों के समग्र विकास और जन कल्याण के लिए डट कर काम करें : डॉ. रवजोत सिंह

Updated on Tuesday, November 19, 2024 18:20 PM IST

कपूरथला | पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने नवनिर्वाचित पंचों से अपील की कि वे गाँवों के समग्र विकास और जन कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करें ताकि गाँवों को शहरों के समान सुविधाएँ दी जा सकें।

आज कपूरथला जिले के एडिशनल यार्ड जे.जे. फार्म में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 3127 नव-निर्वाचित पंचों को संबोधित करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंचायती चुनाव पार्टी चिह्न के बिना कराने के फैसले ने गाँवों में भाईचारे की भावना को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे बुनियादी इकाई हैं, जिनके माध्यम से गाँव के विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। साथ ही, गाँवों के छोटे-मोटे विवाद और समस्याओं का निपटारा आपसी सहमति से किया जा सकता है, जिससे भाईचारा और मजबूत होगा।

कपूरथला में 3127 पंचों को पद की शपथ दिलाई ,गाँवों की समस्याओं को आपसी सहमति से हल करने पर जोर

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंचायतें सरकार से प्राप्त अनुदानों का पूरी ईमानदारी से उपयोग करें ताकि गाँवों को हर दृष्टि से बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से चुनी गई 50% महिला पंचों को प्रोत्साहित किया कि वे लड़कियों की उच्च शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी घोषणा की कि सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को जल्द ही 5 लाख का अनुदान दिया जाएगा। इससे पहले, मंत्री ने नव-निर्वाचित पंचों को संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखते हुए देश की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल, आप नेता जोगिंदर सिंह मान (फगवाड़ा), सज्जन सिंह चीमा (सुल्तानपुर लोधी) और जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन ललित सकलानी ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने मुख्य अतिथि और पंचों का धन्यवाद किया। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि और अन्य प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया।

मुख्य अतिथि: डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल, एसएसपी वत्सला गुप्ता, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) नवनीत कौर बल्ल, नगर निगम कमिश्नर अनुपम क्लेर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X