Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

ग्राम पंचायत और सरपंच लोकतंत्र की नींव हैं: वित्त मंत्री हरपाल चीमा

Updated on Tuesday, November 19, 2024 18:20 PM IST

बठिंडा |  लोकतंत्र की मूल इकाई गांव के पंच और सरपंच होते हैं। यह विचार पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्थानीय शहीद भगत सिंह बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में जिले की 318 ग्राम पंचायतों के 2490 नव-निर्वाचित पंचों को शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर उनके साथ बठिंडा (शहरी) के विधायक जगरूप सिंह गिल, रामपुरा के विधायक बलकार सिंह सिद्धू, भुच्चो मंडी के विधायक मास्टर जगसीर सिंह, मौर के विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना, डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे, जिला पुलिस प्रमुख अमनीत कोंडल और अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जिला प्रशासन को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए बधाई देते हुए नव-निर्वाचित पंचों का स्वागत किया। उन्होंने पंचायतों को लोकतंत्र की नींव बताते हुए कहा कि गांवों के विकास से संबंधित फैसले ग्राम सभाओं में लिए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा भेजे जाने वाले अनुदानों का सही उपयोग सुनिश्चित करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि इन अनुदानों का सही तरीके से उपयोग करके गांवों को तरक्की की ओर ले जाया जा सकता है।

जिले के 2490 पंचों को दिलाई शपथ ,निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पंचायत चुनाव कराने पर जिला प्रशासन की सराहना

वित्त मंत्री ने पंचों और सरपंचों से अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने की अपील की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पंचायतों को ₹5 लाख का विशेष अनुदान दिया जाएगा और राज्य सरकार हर नेक कार्य में पंचायतों को पूरा सहयोग देगी।

नशे की समस्या पर बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पंचों और सरपंचों की सक्रिय भूमिका से पंजाब को जल्द ही नशामुक्त राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस इस दिशा में प्रतिबद्ध और सक्रिय हैं तथा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पंचों से इस नेक कार्य में पूरा सहयोग देने की अपील की।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और पानी सुनिश्चित हो सके।इससे पहले बठिंडा के विधायक जगरूप सिंह गिल, रामपुरा के विधायक बलकार सिंह सिद्धू और अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की क्रांतिकारी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पंचों और सरपंचों को राज्य के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान वित्त मंत्री ने विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य में एक पोस्टर जारी किया और लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। पंचायत अधिकारी गुरजीवन सिंह ने पंचायतों के कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सुखराज सिंह ढड्डियांवाले कविशरी जत्थे ने अपनी वीर रस की कविताओं और वारों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर अन्य प्रमुख हस्तियों में आप बठिंडा ग्रामीण जिला अध्यक्ष जतिंदर भल्ला, शुगरफेड पंजाब के चेयरमैन नवदीप जीदा, पंजाब वन विभाग के चेयरमैन राकेश पुरी, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृत लाल अग्रवाल, आबकारी और कर विभाग के चेयरमैन अनिल ठाकुर, पंजाब मीडियम इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन नील गर्ग डायरेक्टर पंजाब जालंधर सजा जल स्रोत प्रबंधन और विकास निगम तथा वाइस यूथ प्रधान नाम आदमी पार्टी अमरदीप सिंह राजन पंजाब शेड्यूल कास्ट कारपोरेशन के उपाध्यक्ष स गुरजंट सिंह सीविया शहरी के प्रधान सुरेंद्र सिंह बिट्टू प्रशिक्षण अधीन आई ए एस श्री राकेश कुमार मीणा अतिरिक्त उपायुक्त जनरल मैडम पूनम सिंह एस डी एम बलकरन सिंह महा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी स गुरप्रताप सिंह गिल के अतिरिक्त प्रमुख व्यक्तित्व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X