Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब विधानसभा की 4 सीटों के उपचुनाव के लिए तैयारियां संपूर्ण: मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी

Updated on Monday, November 18, 2024 19:53 PM IST

 चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पंजाब विधानसभा की 4 सीटों के उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पंजाब पुलिस के 6,481 जवान और अधिकारी तथा केंद्रीय सशस्त्र बलों की 17 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 3,868 चुनाव कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि उप चुनाव वाले चार विधान सभा हलकों में से 10-डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,93,376 मतदाता हैं, जिनके लिए 241 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 61 संवेदनशील हैं। इस क्षेत्र में चुनाव कर्मियों की संख्या 701 है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन के तहत डेरा बाबा नानक से कुल 19 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिनमें से 17 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। इस दौरान चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार अब तक यहां से 25.40 करोड़ रुपये की जब्ती भी की गई है। उन्होंने बताया कि डेरा बाबा नानक के वोटों की गिनती 23 नवंबर को सुखजिंदरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, गुरदासपुर में 18 राउंड में होगी।

831 मतदान केंद्रों पर 6,96,965 मतदाता करेंगे मतदान . सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 17 कंपनियां तैनात

वहीं ही 44 चब्बेवाल (एससी) विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,59,432 मतदाता हैं । जब कि 205 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 50 संवेदनशील हैं। चुनाव कर्मियों की संख्या 1,044 है। अब तक 60,000 रुपये की जब्ती की गई है। यहां चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन की 35 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिन में से 30 शिकायतों का निपटारा किया गया है। जब कि कुल 60 हजार रुपए की जब्ती की गई है। यहां की वोटों की गिनती रियात एंड बहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, होशियारपुर में15 राउंड में होगी।

उन्होंने आगे बताया कि 84 गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,66,731 मतदाता हैं। यहां 173 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 96 संवेदनशील हैं। इस क्षेत्र में चुनाव कर्मियों की संख्या 1,148 है। यहां चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की 24 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिनमें से 11 शिकायत का निपटारा किया गया है वहां अब तक 4.70 लाख रुपये की जब्ती हुई है। गिद्दड़बाहा के वोटों की गिनती गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), गिद्दड़बाहा में 13 राउंड में होगी।

दूसरी तरफ 103 बरनाला विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,77,426 मतदाता हैं। यहां 212 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 37 संवेदनशील हैं। चुनाव कर्मियों की संख्या 975 है। इस के अलावा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की कुल 7 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिन में से 5 शिकायत का निपटारा किया गया है।अब तक 55.50 लाख रुपये की जब्ती हुई है। बरनाला के वोटों की गिनती एसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बरनाला में 16 राउंड में होगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी और 100% लाइव वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पोलिंग स्टेशनों पर खाने पीने रहने के उचित प्रबंध किया गया है और ठंड से बचने के भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।इसके अलावा, मतदान कर्मियों और मतदाताओं की सुविधा के लिए केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, और 23 नवंबर शनिवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X