Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शिरोमणी अकाली दल की वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से सरदार सुखबीर सिंह बादल से अपने इस्तीफे पर पुनर्विचार करने की अपील की

Updated on Monday, November 18, 2024 18:50 PM IST

चंडीगढ़ |  शिरोमणी अकाली दल की कार्यकारिणी कमेटी ने आज सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल से अपने इस्तीफे पर पुनर्विचार करने की अपील की तथा कहा कि यदि सरदार बादल ने उनका अनुरोध स्वीकार नही किया तो पूरी कमेटी सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देगी।

कमेटी ने सरदार सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में अपना पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हे पार्टी अध्यक्ष के रूप में आगे भी काम करते रहना चाहिए। उन्होने कड़े शब्दों में प्रस्ताव पारित करते हुए कहा, यह समय की मांग है। कमेटी के सदस्यों ने यह भी कहा कि उन्हे पता है कि अकाली दल के खिलाफ साजिश रची गई है और इसका मुख्य मकसद पार्टी को नेतृत्वविहीन करना है। उन्होने कहा, हम ऐसी साजिशों को किसी भी कीमत पर सफल नही होने देंगें। सुखबीर बादल हमारे नेता हैं और आगे भी हमारे नेता बने रहेंगें।

मीटिंग के बारे मीडिया को जानकारी देते हुए सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा , सदस्यों ने अपनी भावनाओं को जोरदार तरीके से व्यक्त किया और सरदार सुखबीर सिंह बादल की सेवाओं की प्रशंसा की और कहा कि पार्टी को इस महत्वपूर्ण मोड़ पर उनकी सेवाओं की और भी अधिक आवश्यकता है। यही कारण है कि वे सामूहिक रूप से खड़े हुए और जोर देकर कहा कि अगर अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा वापिस नही लिया तो वे भी अपना इस्तीफा दे देंगें।

कमेटी के सदस्यों ने मीटिंग में एक स्वर में कहा कि यदि अध्यक्ष अपना इस्तीफा वापिस नही लेगें तो वे भी इस्तीफा दे देंगें

इस बीच कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि उन्हे पिछले दो दिनों से जिला अध्यक्षों, हलका इंचार्जों, शिरोमणी कमेटी के सदस्यों और यूथ अकाली दल तथा स़्त्री अकाली दल के सदस्यों के फोन आ रहे हैं। उन्होने बताया कि कुछ सदस्यों ने पार्टी अध्यक्ष के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए अपने इस्तीफे मुझे भेज दिए हैं। उन्होने कहा, ये सभी लोग अचानक हुए घटनाक्रम से बेहद परेशान हैं और उन्होने व्यक्तिगत रूप से मुझसे अपनी पीड़ा व्यक्त की है। नेताओं ने मुझे बताया कि वे अपनी भावनाओं को  पार्टी तक पहुंचाना चाहते हैं। इसीलिए मैंने जिलाध्यक्षों, हलका  इंचार्जों और शिरोमणी कमेटी के सदस्यों की औपचारिक मीटिंग बुलानेे का फैसला किया है ताकि उनके विचारों को सुना जा सके और इस महत्वपूर्ण मुददे पर व्यापक सहमति बनाई जा सके।

इस बीच वर्किंग कमेटी ने चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार को कम करने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र सरकार की मिलीभगत पर हैरानी जताई। इसने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के इस बयान पर भी नाराजगी जताई की चंडीगढ़ में हरियाणा को अलग विधानसभा के लिए जमीन आवंटित करने का फैसला अभी तक नही लिया गया है। पंजाब में चल रहे उपचुनावों के कारण राजनयिक बयान देने के बजाय प्रशासक को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वे इसकी अनुमति हरगिज नही देंगें। कमेटी ने आप सरकार की इस बात के लिए भी निंदा की कि उसने पिछली सुनवाई की तारीख  पर बंदी सिंह बलवंत सिंह राजोआणा को पैरोल पर रिहा करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नही दिया। इसने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने पहले बंदी सिंह दविंदरपाल सिंह भुल्लर को रिहा करने का वादा करके और फिर सात बार उनकी विशेष माफी याचिका को खारिज करके सिख समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कमेटी ने  पंजाब यूनिवर्सिटी में अपने सीनेट को समाप्त करने के प्रस्ताव के साथ लोकतंत्र का गला घोटने की भी कड़ी निंदा की है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X