चंडीगढ़ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस (आम आदमी पार्टी) का पतझड़ आ गया है और इनके पत्ते टूटकर गिरने लगे हैं। विज आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
ऊर्जा व परिवहन मंत्री ने कहा कि "धीरे-धीरे आगे देखना जितने भी ईमानदार लोग है वह सभी आम आदमी पार्टी को छोड़कर भागेंगे। वह सभी इस पार्टी में ईमानदारी का मुखड़ा देखकर आए थे, मगर वो मुखड़ा धूमिल हो चुका है और यह हर आदमी जानता है। इसलिए जितने ईमानदार आदमी है वह सभी इस पार्टी को छोड़-छोड़कर भागेंगे"।
ईमानदार लोग पार्टी का मुखड़ा देखकर आए थे, मगर वो मुखड़ा धूमिल हो चुका है : मंत्री अनिल विज
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के मंत्री कैलाश गहलोत ने गत दिवस न सिर्फ मंत्री पद से इस्तीफा दिया बल्कि गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से भी इस्तीफा भी दे दिया है जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज अपनी प्रतिक्रिया दी।
उद्धव ठाकरे को अडानरिया हुआ है और वहीं इनको जगह-जगह नजर आता है : विज
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के बयान कि अगर महाराष्ट्र में उनकी सरकार बनती है तो मौजूदा सरकार ने जो कुछ भी गौतम अडानी को दिया है, वो पहली कैबिनेट बैठक में वापस ले लेंगे, पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इनको तो अडानी का बुखार हुआ है। यह लोगों के अन्य किसी मसलों पर यह नहीं बोलते और न ही किसी सड़कों, नालियों, ढांचा, शिक्षा, चिकित्सा जैसे मसलों पर नहीं बोलते। इनको तो अडानरिया हुआ है और वहीं इनको जगह-जगह नजर आता है।