Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

PM मोदी को मिला नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान

Updated on Monday, November 18, 2024 07:43 AM IST

अबुजा | नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से नवाजा है। रविवार को नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने पीएम मोदी को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत-नाइजीरिया के रिश्तों को समर्पित किया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा- 'मैं नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान के लिए नाइजीरिया सरकार और नाइजीरिया की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान मैं 140 करोड़ भारतीयों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूं।'

प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। उन्होंने रविवार सुबह नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन में बैठक की थी। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

बोले- यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और दोनों देशों के बीच मित्रता को समर्पित

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा था, 'नाइजीरिया में रह रहे 60 हजार से ज्यादा भारतीय दोनों देशों के बीच मजबूत कड़ी हैं। उन्हें संभाल कर रखने और देखभाल करने के लिए मैं नाइजीरिया का धन्यवाद करता हूं।' सम्मान समारोह के बाद उन्होंने भारतीय डायसपोरा को संबोधित किया।

नाइजीरिया में रहने वाले भारतीयों को जनवरी में भारत आने का न्यौता

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा- 'जब भारत ने पहली बार जी20 की अध्यक्षता संभाली, तो हमने अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य बनाने के लिए सब कुछ किया और भारत इसमें सफल रहा। मुझे खुशी है कि हर सदस्य जी20 देश ने भारत के कदम का समर्थन किया। जी20 का अतिथि सदस्य होने के नाते नाइजीरिया उस ऐतिहासिक पल का गवाह बना।'

पीएम ने नाइजीरिया में रहने वाले भारतीयों को जनवरी में भारत आने का न्यौता दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपमें से बहुत से लोग भारत आते रहते है और त्योहारों में भी शामिल होते हैं। इसके लिए आपके परिवार के सदस्य आपको फोन करके न्यौता भी देते हैं। मैं भी आपके परिवार का सदस्य हूं। इसलिए मैं भी आपको एक न्यौता देना चाहता हूं।

पीएम ने कहा कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस बार यह प्रवासी दिवस जगन्नाथ में होने वाले है। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ भी होने वाला है। आप इस दौरान भारत आएं और अपने नाइजीरियन दोस्तों को भी साथ लाएं। प्रधानमंत्री ने प्रवासियों को अयोध्या और काशी आने का न्यौता भी दिया।

मोदी से पहले क्वीन एलिजाबेथ को नाइजीरिया यह सम्मान मिला था

 न्यूज एजेंसी के मुताबिक पीएम मोदी नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी शख्स हैं। उनसे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को 1969 में यह सम्मान दिया गया था। यह पीएम मोदी को मिलने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड है।

इससे पहले 14 नवंबर को कैरेबियाई देश डोमिनिका ने मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार- 'डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर' देने की घोषणा की थी। कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका की मदद करने के लिए उन्हें सम्मान दिया जाएगा। मोदी को 21-22 नवंबर को गुयाना दौरे पर सम्मानित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X