Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

इजराइली PM नेतन्याहू के घर पर हुआ हमला

Updated on Monday, November 18, 2024 07:43 AM IST

तेल अवीव | इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सीजेरिया स्थित घर पर फिर से हमला हुआ है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, प्रधानमंत्री के घर की तरफ 2 फ्लेयर्स (आग के गोले) दागे गए, जो घर के आंगन में गिरे। इजराइली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। हमला कहां से हुआ और किसने किया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है।

इजराइली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने बयान में कहा कि इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सिक्योरिटी एजेंसी ने यह भी कहा कि हमले के वक्त नेतन्याहू और उनका परिवार परिवार घर पर नहीं था। उन्होंने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

आंगन में आग के गोले गिरे, एक महीने के भीतर दूसरी बार निशाना बनाया गया

इससे पहले 19 अक्टूबर को नेतन्याहू के घर पर हिजबुल्लाह ने हमला किया था। तब एक ड्रोन नेतन्याहू के घर के पास एक इमारत पर गिरा। कोई हताहत नहीं हुआ था। उस समय भी नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा घर पर नहीं थे।

सभी राजनीतिक दलों ने निंदा की

इजराइली PM के घर पर हुए इस हमले की सभी राजनीतिक दलों ने निंदा की है। विपक्षी नेता यायर लैपिड और बेनी गेंट्ज ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इजराइली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सोशल मीडिया पर कहा कि हद पार कर ली गई है। सुरक्षा एजेंसिया तत्काल इस मामले में एक्शन लें।

आयरन डोम होने के बाद भी हमले क्यों नहीं रोक पा रहा इजराइल

यरुशलम पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट का मानना है क‍ि इजराइल को लंबी दूरी की मिसाइल को नाकाम करने में ज्यादा मुश्किल नहीं आती। लेकिन कम दूरी के रॉकेट या फिर ड्रोन को पकड़ने में सुरक्षा सिस्टम नाकाम साबित हो रहा है।

पिछली बार जब नेतन्याहू के घर पर ड्रोन से हमला हुआ था, तब सिर्फ एक ड्रोन को मार ग‍िराने के लिए इजराइल को चार लड़ाकू विमान और एक मिसाइल छोड़ने पड़े थे। डिफेंस एक्सपर्ट लिरन एंटेबी ने कहा कि ड्रोन काफी कम ऊंचाई पर उड़ता है। उस वक्त उसे निशाना बनाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उसमें विस्फोटक भरे होते हैं। इससे घरों और लोगों को नुकसान हो सकता है।

इजराइल के एक सीनियर अध‍िकारी ने बताया क‍ि अगर बड़े पैमाने पर ड्रोन या मिसाइल से हमला हो तो भी उससे निपटने के ल‍िए इजराइल के पास पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मिसाइल को तो रोका जा सकता है, लेकिन अचानक कई हमले को रोक पाना आयरन डोम के लिए भी मुमकिन नहीं है।

इजराइली हमले में ईरानी न्यूक्लियर साइट तेघलान-2 के खात्मे का दावा, इजराइल ने पिछले महीने 100 फाइटर जेट्स से हमला किया था

इजराइल ने 26 अक्टूबर को ईरान पर करीब 100 मिसाइलों से हमला किया था। इस हमले में ईरान की न्यूक्लियर साइट तेघलान-2 को भी निशाना बनाया गया था। ये दावा अमेरिकी मीडिया वेबसाइट एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक हाई रिजोल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों से तेघलान-2 साइट के पूरी तरह से नष्ट हो जाने की पुष्टि हुई है।

 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X