Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पत्रकारिता सच्ची व तथ्यों पर आधारित व लोगों की भलाई के लिए होनी चाहिए : श्यामलाल बंसल

Updated on Saturday, November 16, 2024 18:22 PM IST

पंचकुला | राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज लघु सचिवालय के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रसिद्ध समाज सेवी एवं उद्योगपति श्यामलाल बंसल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सच्ची व तथ्यों पर आधारित व लोगों की भलाई के लिए होनी चाहिए।

इस अवसर पर नगराधीश  विश्वनाथ ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में व प्रदेश मीडिया उपाध्यक्ष संजय आहुजा ने शिरकत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में  बंसल ने सभी पत्रकार व छायाकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा का उदय हुआ था और 16 नवंबर से हम लगातार प्रेस दिवस मना रहे है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले महर्षि नारद मुनि ने पत्रकारिता का आरम्भ किया था। उन्होंने दुराचारियों का विनाश करने के लिए खबरों को राक्षसों से देवताओं तक पंहुचाने का कार्य शुरू किया, जिससे की देवताओं ने बड़ी बड़ी मन्सा रखने वाले व देवताओं पर राज करने वाले राक्षसों का अंत किया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मती इंदिरा गांधी ने आपातकाल घोषित किया था उस दौरान भी मीडिया बंधुओं ने निष्पक्षता और निर्भिकता से पत्रकारिता करते हुए लोगों तक सारी बाते पंहुचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भी मीडिया बंधुओं ने किसानों के बीच में जो गलत लोग घुस आये थे उन्हें चिन्हित कर पुलिस, प्रशासन व लोगों को अवगत करवाया था।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में प्रसिद्ध समाज सेवी एवं उद्योगपति ने मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर नगराधीश  विश्वनाथ ने कहा कि पत्रकारिता एक कठिन कार्य है। कई बार पत्रकारों को जान जोखिम में डालकर भी पत्रकारिता करनी पड़ती है। वर्तमान समय में पत्रकारिता में काफी बदलाव आये है। आज सोशल मीडिया ब्लॉग , डिजिटल व ब ब्रॉडकास्ट के उदय ने भौगोलिक बाधाओं को तोड़ते हुए समाचार के दायरे में विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि प्रेस को विश्वनियता और स्टीकता व तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता कर लोगों की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के समय पत्रकारिता एक व्यवसाय न होकर लोगों में राष्ट्र की भावना को जागरूक करना पत्रकारिता का लक्ष्य था, जिससे देशभक्तों ने अंग्रेजों को भारत से खदेड कर स्वतंत्रता प्राप्त की।

इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी  राजेश कुमार को मुख्यातिथि व नगराधीश ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेंजिंग नेचर आफ प्रेस थीम विषय पर वरिष्ठ पत्रकार  सत्यनारायण गुप्ता, केसी मलकानिया, एसके जैन एवं शिक्षाविद जयबीर सिंह ने अपने विचार एवं अनुभव संगोष्ठि में सांझा किये।इस अवसर पर इलैक्ट्रोनिक व प्रिंट मीडिया संवाददाता उपस्थित थे।

Readers' Comments
ਪਰਸਰਾਮ ਸਿੰਘ ਬੱਧਣ 8/6/2023 5:10:14 PM

ਇਹ ਗੱਲ ਤਾਂ ਸੁਣਨ ਨੂੰ ਵਧੀਆ ਲੱਗਦੀ ਹੈ ਕਿ ਦੇਸ ਦੇ ਮਾਲੀਏ ਵਿਚ ਚੋਖਾ ਵਾਧਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਜਨਤਾ ਉੱਪਰ ਜੋ ਭਾਰ ਪਿਆ ਹੈ ਉਸ ਦੀ ਭਰਪਾਈ ਕਿੱਥੋਂ ਹੋਵੇਗੀ ? ਵ੍ਹੀਕਲ ਖਰੀਦ ਕਰਨ ਵੇਲੇ ਹੀ ਇਕੱਠਾ ਰੋਡ ਟੈਕਸ ਉਗਰਾਹ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਫਿਰ ਟੌਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਤੇ ਚਾਰਜਿਸ ਤਾਂ ਵਿਚਾਰੀ ਜਨਤਾ ਉੱਪਰ ਬੇਲੋੜਾ ਭਾਰ ਪਿਆ ਹੈ। ਹੁਣ ਜਦੋਂ ਸਰਕਾਰ ਮੁਨਾਫ਼ਾ ਕਮਾਉਣ ਵਿੱਚ ਸਕਸ਼ਮ ਹੈ ਤਾਂ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਵੀ ਇਸ ਦਾ ਲਾਭ ਮਿਲਣਾ ਵੀ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਜ਼ਰੂਰ ਹੀ ਜਨਤਾ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੋਈ ਰਾਹਤ ਐਲਾਨਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X