Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बाबा सिद्दीकी हत्या केस: पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में फाजिल्का के व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Updated on Saturday, November 16, 2024 18:21 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने आज महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़े फाजिल्का स्थित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि गत माह मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान फाजिल्का जिले के पक्का चिश्ती के निवासी आकाश गिल के रूप में हुई है। डीजीपी पंजाब ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है, जो बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रहा था।

जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आकाश गिल लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है, जो शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रहा था: डीजीपी गौरव यादव

उन्होंने बताया कि आरोपी को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए, एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि एआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल की निगरानी में पुलिस टीमें, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस के साथ निकट समन्वय से काम कर रही थीं और चल रही जांच के दौरान इस केस में आरोपी आकाश गिल की भूमिका सामने आई।

उन्होंने कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए, डीएसपी राजन परमिंदर सिंह के नेतृत्व में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया और आरोपी को फाजिल्का के सुलेमानकी रोड से गिरफ्तार कर लिया।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X