रियाद, 08 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) जेद्दाह स्थित सऊदी रॉयल पैलेस के द्वार पर एक बंदूकधारी ने दो सऊदी गार्डों की हत्या कर दी तथा तीन अन्य को घायल कर दिया. सऊदी गृह मंत्रालय के अनुसार रॉयल गार्ड्स ने बंदूकधारी को मार गिराया. बंदूकधारी की पहचान सऊदी नागरिक के रूप में हुई और उसके पास से एक कलाशनिकोव राइफल तथा तीन ग्रेनेड बरामद हुए।
सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, गृह मंत्रालय ने कहा, ' यहां हुंडई कार से बाहर निकले एक व्यक्ति ने रॉयल गार्ड चौकी पर गोलीबारी की।