Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा छठी पातशाही में माथा टेका

Updated on Friday, November 15, 2024 19:06 PM IST

अमृतसर | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर गुरुद्वारा छठी पातशाही में माथा टेका और प्रदेश तथा इसके निवासियों की प्रगति और खुशहाली के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर अकाल पुरख के सामने राज्य की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और भाईचारे की भावना और मजबूत हो तथा पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी की "किरत करो, नाम जपो और वंड छको" की अनमोल शिक्षाएं आज के भौतिकवादी समाज में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।

भगवंत सिंह मान ने प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर संगत को दिल से बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी एक महान आध्यात्मिक दूत थे, जिन्होंने ईश्वर के प्रति श्रद्धा और समर्पण के दर्शन के माध्यम से मानवता को मुक्ति का मार्ग दिखाया।

राज्य की शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए की अरदास

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने एक ऐसे समाज की कल्पना की जो अंधविश्वास और जातिगत भेदभाव से मुक्त हो, जिससे पीड़ित मानवता का कल्याण हुआ। गुरु साहिब ने मानवता को नए विचार, उद्देश्य और लक्ष्य दिए और इसे जातिगत वैमनस्य, झूठ, पाखंड और दिखावे से मुक्ति दिलाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए सेवा और विनम्रता के मार्ग पर चलने और उनकी महान शिक्षाओं के अनुरूप एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रयास करने की अपील की। उन्होंने प्रकाश पर्व को जाति, रंग, नस्ल और धर्म की बेड़ियों से ऊपर उठकर श्रद्धा और समर्पण भाव से मनाने की अपील की।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी, जिन्हें पूरी दुनिया में जगत गुरु के रूप में सम्मानित किया जाता है, ने अपनी उदासियों के माध्यम से लोगों को सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से मुगल बादशाह बाबर के हमले के दौरान अन्याय और अत्याचार का डटकर विरोध किया। उन्होंने गुरबाणी की पंक्ति "पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत" का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु साहिब ने हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को माता का दर्जा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब ने उस समय जब प्रदूषण का कोई नामोनिशान नहीं था, लोगों को पर्यावरण की देखभाल का पाठ पढ़ाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने नारी सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं को समान दर्जा दिलाने के लिए भी आवाज उठाई।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X