Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की नीति पर चल रही है बीजेपी सरकार : हुड्डा

Updated on Friday, November 15, 2024 19:06 PM IST

चंडीगढ़ । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद अब तक बीजेपी के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। जबकि कांग्रेस ने प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने और कानून व्यवस्था में हरियाणा को नंबर वन राज्य बनाया था। ऐसे में 10 साल पहले की कांग्रेस सरकार पर बीजेपी आज सवाल उठा रही है। ये तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात हो गई है।

हुड्डा अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को विकास में नंबर वन बनाया था। जबकि भाजपा ने गरीबी में नंबर वन बना दिया है। खुद सरकारी आंकड़े बताते हैं कि आज हरियाणा की 70% आबादी गरीबी रेखा से नीचे पहुंच गई है। यह बीजेपी सरकार की नाकामी का स्पष्ट रिपोर्ट कार्ड है। बीजेपी को बताना चाहिए कि उसके विकास के दावों और किसानों की डबल आय के वादों का क्या हुआ? अगर भाजपा कार्यकाल में विकास हुआ है तो फिर इतनी बड़ी आबादी गरीब कैसे हो गई?

राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि उसमें ना किसी तरह का विजन था और ना ही भविष्य के लिए कोई रोड मैप था। सरकार ने नई बोतल में पुरानी शराब पेश की है। अभिभाषण पर चर्चा में मुख्यमंत्री ने जो जवाब दिया वह भी जनता और विपक्ष के सवालों को संतुष्ट करने वाला नहीं था। उदाहरण के तौर पर, सरकार का कहना है कि प्रदेश में डीएपी की कोई कमी नहीं है। अगर ऐसा है तो फिर किसानों की इतनी लंबी-लंबी कतारें क्यों लगी हुई है? क्यों एक-एक बैग खाद के लिए किसानों को इतना इंतजार करना पड़ रहा है।

हरियाणा की 70% आबादी कैसे हुई गरीब, बीजेपी  दे जवाब ,राज्यपाल के अभिभाषण में नही था कोई विजन और रोडमैप : हुड्डा

सच्चाई यह है कि सरकार ने समय रहते खाद का स्टॉक नहीं रखा। सरकार के पास एक लाख मिट्रिक टन का स्टॉक होना चाहिए था। लेकिन उसके पास सिर्फ 53000 मिट्रिक टन का ही स्टॉक था। यही वजह है कि बीजेपी राज में थानों के भीतर खाद बंटती है। भविष्य में यूरिया को लेकर भी सरकार की कोई तैयारी नजर नहीं आ रही और आशंका है कि जब किसानों को यूरिया की जरूरत पड़ेगी, तब भी यही हाल होगा। किसानों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय सरकार पराली का बहाना लेकर उन पर केस और जुर्माना थोप रही है। जबकि सरकार को पराली की एमएसपी निर्धारित करके उसकी खरीद करनी चाहिए और किसानों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें इस समस्या का समाधान देना चाहिए।

भर्ती घोटालों पर बोलते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने बाकायदा विधानसभा में एक व्हाट्सएप चैट साझा की थी। उस वक्त सरकार ने उसकी जांच की हांमी भरी थी। लेकिन आज तक जांच नहीं हुई। एचपीएससी के कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी रंगे हाथों लाखों रुपए के साथ पकड़े गए और एचएसएससी के दफ्तर में कई कर्मचारी भर्ती रिजल्ट के साथ छेड़छाड़ करते पकड़े गए। उनसे पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि हर भर्ती को लाखों रुपए लेकर बेचा गया। बावजूद इसके सरकार ने इस जांच को आगे नहीं बढ़ाया। ना ही यह बताया कि पूरे मामले में किस अधिकारी पर क्या कार्रवाई हुई है? किसे क्या सजा मिली है और कौन-कौन सी भर्तियों में घोटाले हुए थे? सरकार को बताना चाहिए कि पकड़े गए लोगों ने कौन-कौन सी नौकरियों को पैसे लेकर बेचा था।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X