Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरु नानक देव जी की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विवादों से समाधान योजना का किया शुभारंभ

Updated on Friday, November 15, 2024 19:06 PM IST

चंडीगढ़ | गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लॉट धारकों के एन्हांसमेंट संबंधी विवादों के समाधान हेतु विवादों से समाधान योजना (वीएसएसएस-2024) का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य एन्हांसमेंट से जुड़े मुद्दों का एकमुश्त समाधान प्रदान करना है। यह योजना 15 नवंबर 2024 से अगले 6 महीनों तक लागू रहेगी।

इस अवसर पर आज यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्लॉट धारकों के एन्हांसमेंट सहित सभी लंबित मामलों का निपटान किया जाएगा। लगभग 7,000 से अधिक प्लॉट धारकों को करीब 550 करोड़ रुपये की बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकार ने समय-समय पर विवादों के समाधान हेतु इसी प्रकार की योजनाएं चलाई हैं, जिनमें 50,000 से अधिक लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया है। वीएसएसएस-2024 योजना उन सभी प्लॉट धारकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो किसी कारणवश पिछली योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाए।

उन्होंने कहा कि वीएसएसएस- 2024 को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इस योजना की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए अखबारों और रेडियो के माध्यम से विज्ञापन जारी किए गए हैं, और ई-मेल एवं संदेशों के द्वारा भी सूचनाएं भेजी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने प्लॉट धारकों से अपील की है वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। प्लॉट धारक आज से अपने एचएसवीपी खाते में लॉगिन करके नए पुनर्गणना किए गए एन्हांसमेंट मूल्य की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित इस्टेट ऑफिस से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर विधायक  राम कुमार गौतम,  रणधीर पनिहार,  विनोद भ्याना और  देवेंद्र कादियान भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X