Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की नई विधानसभा को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया

Updated on Friday, November 15, 2024 19:06 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान द्वारा चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को किसानों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए, न कि इस प्रकार की बयानबाजी करके लोगों को मुद्दे से भटकाना चाहिए। चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक है। पंजाब के नेताओं को विधानसभा के विषय पर घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए।मुख्यमंत्री आज यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक  राम कुमार गौतम,  रणधीर पनिहार,  विनोद भ्याना और  देवेंद्र कादियान भी उपस्थित रहे।

नायब सिंह सैनी ने भगवंत मान को दी नसीहत, पंजाब सरकार लोगों के हित के लिए काम करे, ऐसी बयानबाजी करके भाईचारा खराब न करें

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा नहीं बनने देंगे।  नायब सिंह सैनी ने  भगवंत मान को नसीहत देते हुए कहा कि पंजाब सरकार लोगों के हित के लिए काम करे। हरियाणा पंजाब का छोटा भाई है। इसलिए ऐसी बयानबाजी करके द्वेष खड़ा करने या भाईचारा खराब करने का काम न करें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल नहीं खरीद रही, न ही किसानों को एमएसपी का मूल्य दिया जा रहा है। पंजाब सरकार अपने राज्य में किसानों की स्थिति बेहतर करने पर ध्यान दें। चंडीगढ़ में विधानसभा नहीं बनने देंगे, ऐसे बयान देकर वे लोगों का ध्यान डायवर्ट करना चाहते हैं।

पंजाब की स्थिति ठीक करें मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा की चिंता न करें

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हित में कदम उठाए।  भगवंत मान पंजाब की स्थिति ठीक करें, हरियाणा की चिंता न करें। ऐसे बयान देकर लोगों को बरगलाने का काम न करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के नेताओं ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण पहले हरियाणा का एसवाईएल का पानी रोक दिया और अब विधानसभा बनने से रोकने की बात कर रहे हैं। पंजाब के लोग तो हरियाणा से प्यार करते हैं। पंजाब के किसान चाहते हैं कि हरियाणा को एसवाईएल का पानी मिले। पंजाब के नेता घटिया राजनीति करने का काम करते हैं।

पंजाब की सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी जनता

नायब सिंह सैनी ने निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की पूर्व की सरकारों ने भी ऐसी ही राजनीति करने का काम किया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों ने ही पंजाब के लोगों के हित के लिए कार्य नहीं किया। लोग सब कुछ जानते हैं और जनता पंजाब की सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।

कांग्रेस ने बातें बहुत ज्यादा की, धरातल पर नहीं किया काम, इसलिए किसान कांग्रेस से रुष्ट

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बातें बहुत ज्यादा की, लेकिन धरातल पर काम नहीं किया। इसलिए किसान कांग्रेस से रूष्ट हुए, क्योंकि किसान अंतर देखते हैं। कांग्रेस के पास नीति और नीयत नहीं थी, जबकि हमारे पास नीति भी है, नीयत भी है और हम लगातार किसानों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में तो किसानों को फसल बेचने के लिए सड़कों पर जाम लगाने पड़े, तब भी उनकी फसल नहीं बिकी और न ही उन्हें एमएसपी का मूल्य मिला।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण और उन्हें मजबूत व सशक्त बनाने के लिए काम किया है। चुनावों के दौरान भी अधिकारियों के समर्पित प्रयासों के कारण ही किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने का काम किया गया। इसके लिए अधिकारी बधाई के पात्र हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X