फतेहगढ़ साहिब | संत बाबा परमजीत सिंह जी, हंसाली साहिब ट्रस्ट, इंडिया रन फेस्टिवल, जीतो और नरगिस दत्त फाउंडेशन के सहयोग से हंसाली रन 2024 का आयोजन हंसाली साहिब, फतेहगढ़ साहिब में किया गया, जिसमें विभिन्न शहरों और हर आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। इंडिया रन फेस्टिवल के प्रमोटर दीपइंदर शेरगिल ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली वालों की याद में इस मैराथन का आयोजन किया गया।
ध्वजारोहण की रस्म संत बाबा परमजीत सिंह हंसाली साहिब और मोहनबीर सिंह शेरगिल, चेयरमैन पैरागोन 69 स्कूल और नन्ने मणके प्लेवे स्कूल के आशीर्वाद से संपन्न हुई। इस मौके पर सीनियर धावक फौजा सिंह ने झंडा लहराकर सभी की हौसलाअफजाई की ! फतेहगढ़ साहिब पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने साइक्लिंग मार्शल्स समेत सभी धावकों की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्कृष्ट ट्रैफिक प्रबंधन किया।
देश-विदेश के धावकों ने मैराथन में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नौजवानों को नशों से दूर करना है, खेल ही एकमात्र विकल्प: संत परमजीत सिंह
इस रूट पर लीवास, जल, सच दी आवाज़, घेंट पंजाब, फास्ट एंड अप, दौड़ता पंजाब, आर इमीग्रेशन सर्विसेस, ग्लोबल सिख राइडर्स, बॉर्न रनर पटियाला, कोशिश उड़ारी रनिंग क्लब, फिटनेस क्लब, फिट क्लब, फाइव रिवर्स, फ्लेक्स वेदा, बागे बूट हाउस और लीवास की ओर से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। कर्मियों की पूरी टीम आयोजन के दौरान तत्पर थी। इस अवसर पर वेर्का, बोन ब्रेड, पंजाब एग्रो फाइव रिवर्स द्वारा सभी धावकों को ताजगी देने के लिए रिफ्रेशमेंट दी गई। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया।
परिणाम:
- 42 किलोमीटर पुरुष मैराथन में – कीनिया के साइमन मेना ने 2 घंटे 16 मिनट में पहला स्थान, अभिषेक सोनी ने 2 घंटे 26 मिनट में दूसरा स्थान, और अजे कुमार ने 2 घंटे 30 मिनट में तीसरा स्थान हासिल किया।
- 42 किलोमीटर महिला मैराथन में – जोती शंकररोगवाते ने 3 घंटे 7 मिनट में पहला स्थान, अश्विनी मदान जाधव ने 3 घंटे 7 मिनट में दूसरा स्थान, और भारती ने 3 घंटे 27 मिनट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- 21 किलोमीटर पुरुष मैराथन में – रोहित ने पहला स्थान, बनी सिंह ने दूसरा स्थान और साहिल गिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- 21 किलोमीटर महिला मैराथन में – ज्योति ने पहला स्थान, एकता ने दूसरा और भूमि नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- 10 किलोमीटर पुरुष मैराथन में – मोहन ने पहला स्थान, मोहित ने दूसरा और अजे और शिवा कुंदू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- 10 किलोमीटर महिला मैराथन में – रूबी कश्यप ने पहला स्थान, मोनिका ने दूसरा और अर्पिता सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।