सूरज रोहिल्ला/जींद । बाल दिवस के उपलक्ष में जींद जिले के गांव नंदगढ़ स्थित देव ऋषि विद्यापीठ में बाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन खेल अध्यापक सूरज रोहिल्ला के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने भाग लिया । प्रतियोगिता के पहले चरण में प्रथम स्थान पर सात्विक, दूसरे स्थान पर कनिका और धिरेन तीसरे स्थान पर रहे । दूसरे चरण में प्रथम स्थान पर गर्व, दूसरे स्थान पर लक्की और ऋषभ तीसरे स्थान पर रहे । तीसरे चरण में प्रथम स्थान पर अतुल, दूसरे स्थान पर परमिश और हार्दिक तीसरे स्थान रहे । प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला, बच्चे बहुत खुश थे ।
स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम ऐसी ऐसी प्रतियोगिताएं समय समय पर आयोजित कराते रहते हैं जिससे बच्चे का शारिरिक और मानसिक विकास हो और बच्चों को हमारे महापुरुषों के बारे में ज्ञान हो । प्रतियोगिता में कक्षा प्रभारी पूजा और ममता उपस्थित रही ।