Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डीजीपी गौरव यादव ने ए.एन.टी.एफ. मुख्यालय में स्थापित इस अत्याधुनिक सुविधा का किया उद्घाटन

Updated on Thursday, November 14, 2024 19:32 PM IST

चंडीगढ़ | एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) की संचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज ए.एन.टी.एफ. मुख्यालय में नई स्थापित अत्याधुनिक स्पोर्ट सर्विसिज़ यूनिट (एस.एस.यू.) का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर डीजीपी पंजाब के साथ विशेष डीजीपी ए.एन.टी.एफ. कुलदीप सिंह, विशेष डीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके, ए.डी.जी.पी ए.एन.टी.एफ. नीलभ किशोर और ए.डी.जी.पी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) प्रमोद बान भी उपस्थित थे।

यह विशेष यूनिट नशीले पदार्थों से संबंधित डेटा, संचार, वित्तीय लेनदेन और नशा तस्करी की प्रोफाइलों का विश्लेषण करेगी: डीजीपी पंजाब

डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया कि आधुनिक तकनीक और उन्नत खुफिया क्षमताओं से लैस #ए.एन.टी.एफ. अब #पंजाब के भविष्य को नशीले पदार्थों की चपेट से बचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह विशेष यूनिट नशीले पदार्थों से जुड़े डेटा, संचार, वित्तीय लेनदेन और तस्करी की प्रोफाइलों का विश्लेषण करते हुए ए.एन.टी.एफ. की क्षमता को अधिक सटीक और प्रभावी जानकारी के साथ मजबूत करेगी।

यह सुविधा डीजीपी पंजाब द्वारा 11 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित ए.एन.टी.एफ. की इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट (एस.आई.टी.यू.) के उद्घाटन के कुछ महीनों बाद स्थापित की गई है। यह इकाई नशे से संबंधित डेटा, संचार, सोशल मीडिया के रुझानों, वित्तीय लेनदेन और तस्करों की विस्तृत प्रोफाइलिंग के बारीकी से विश्लेषण के लिए तैयार किए गए आधुनिक सॉफ्टवेयर सिस्टमों से लैस है।

पंजाब पुलिस की ए.एन.टी.एफ. को नशाखोरी की समस्या से निपटने के लिए  मिली अत्याधुनिक स्पोर्ट सर्विसिज़ यूनिट

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 1.28 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की गई स्पोर्ट सर्विसिज़ यूनिट में अत्याधुनिक सुविधाएं हैं, जिसमें अपग्रेडेड कार्यालय क्षेत्र और आधुनिक बुनियादी ढांचा शामिल है। उन्होंने कहा कि यह यूनिट ए.एन.टी.एफ. की संचालन कुशलता को समर्थन देने और राज्य में नशे की तस्करी की समस्या से निपटने के लिए इसकी क्षमता को और मजबूत करने हेतु स्थापित की गई है।

गौरतलब है कि ए.एन.टी.एफ. की क्षमता को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस साल अप्रैल में 14.6 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था, जिसमें से लगभग 11 करोड़ रुपये ए.एन.टी.एफ. के तकनीकी बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए रखे गए थे, जबकि 3 करोड़ रुपये इसके भौतिक ढांचे की मजबूती के लिए निर्धारित किए गए थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X