सूरज रोहिल्ला/रोहतक । आज बाल दिवस के उपलक्ष में सर्वजन एजुकेशनल एंड वोकेशनल संस्था ने गांव सिसरोली के माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को जर्सी जूते व जुराबे और शिक्षा सामग्री वितरित की । इस बिच संस्था के प्रधान नरेंद्र कटारिया, महासचिव राजकुमार कटारिया, स्कूल प्रिंसिपल अनिल कुमार, गांव की सरपंच पूजा, संदीप, संतोष, राजवंती सहित गांव के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे ।