Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शिक्षा विभाग द्वारा 5000 से अधिक अध्यापकों को बिज़नेस ब्लास्टर प्रोग्राम के बारे में प्रशिक्षण दिया गया: हरजोत सिंह बैंस

Updated on Thursday, November 14, 2024 19:32 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपने प्रमुख बिज़नेस ब्लास्टर प्रोग्राम के अंतर्गत राज्यभर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 5000 से अधिक लेक्चरर-ग्रेड अध्यापकों को इस कार्यक्रम के बारे में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस पहल से 11वीं कक्षा के 1,78,000 से अधिक छात्रों को लाभ होगा, जिससे उन्हें 21वीं सदी के लिए आवश्यक कौशल से सशक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिज़नेस ब्लास्टर प्रोग्राम पंजाब सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य छात्रों में उद्यमशील मानसिकता विकसित करना है, ताकि नौकरी खोजने वाले युवा, नौकरी सृजक बन सकें। यह कार्यक्रम छात्रों को प्रायोगिक व्यवसायिक परियोजनाओं में भाग लेने के माध्यम से आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान जैसे कौशल सिखाने पर केंद्रित है।

इस परिवर्तनकारी पहल से स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने, उद्यमशीलता मानसिकता और 21वीं सदी के कौशल से लैस कर उनके सामाजिक-आर्थिक विकास में सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने नवंबर 2022 में युवा उद्यमिता कार्यक्रम योजना के तहत बिज़नेस ब्लास्टर प्रोग्राम की शुरुआत की थी, जिसने अपने पायलट चरण में ही उल्लेखनीय प्रभाव दिखाया। इस कार्यक्रम में 9 जिलों के 32 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 11वीं कक्षा के 11,041 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 3,032 छात्रों ने व्यावहारिक स्थिति का सामना करने के लिए अपने व्यावसायिक विचारों को प्रस्तुत किया और उन्हें 60 लाख रुपये से अधिक की सीड मनी प्रदान की गई।

इस सफलता को ध्यान में रखते हुए, अब यह कार्यक्रम पंजाब के 23 जिलों के सभी 1,920 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विस्तारित किया जा रहा है। इसमें शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के दौरान 7,813 अध्यापकों और 11वीं कक्षा के 1,83,192 छात्रों को शामिल किया गया है, जो राज्य की शैक्षणिक पहलों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 1,38,676 छात्रों ने अपने व्यावसायिक विचारों को विकसित करने के लिए 19,989 टीमें बनाई हैं। कार्यक्रम की व्यापक अपील को दर्शाते हुए लगभग 7,500 टीमों में से 52,050 छात्रों ( अब 12वीं कक्षा में) को सीड मनी प्रदान करने के लिए चुना गया।

राज्य सरकार ने युवा उद्यमियों के लिए 10.41 करोड़ रुपये सीड मनी के रूप में आवंटित करके एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता को दोहराया है। 1 अक्टूबर, 2024 तक, 46,910 छात्रों के बैंक खातों में 9.38 करोड़ रुपये जमा कर दिए गए हैं, और शेष छात्रों को भी जल्द ही सीड मनी दी जाएगी।

वर्तमान में 5,000 से अधिक लेक्चरर-ग्रेड के अध्यापकों को विद्यार्थियों को उद्यमी बनाने के लिए सहयोग करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण दिया गया है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि शिक्षाविद, उद्यमिता मानसिकता और 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित करने में छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बैंस ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम का अंतिम उद्देश्य पंजाब के युवा छात्रों को रोजगार सृजक और समस्या समाधानकर्ता के रूप में विकसित करना है, साथ ही पंजाब को उद्यमिता का राज्य बनाने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है और शेष रहती सीड मनी बैंक के आगामी कामकाजी दिनों में उनके बैंक खातों में डाल दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X