Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

100 करोड़ की लागत से लुधियाना के पास बनेगी अत्याधुनिक सुरक्षा जेल: लालजीत सिंह भुल्लर की घोषणा

Updated on Thursday, November 14, 2024 19:31 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज घोषणा की कि पंजाब की जेलों में बंद खतरनाक कैदियों को अलग से रखने के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से लुधियाना ज़िले के गांव गोरसियां कादर बख्श में एक अत्याधुनिक सुरक्षा जेल का निर्माण किया जा रहा है, जो अगले साल तक संपूर्ण हो जाएगी।

आज यहां इन-सर्विस ट्रेनिंग सेंटर कपूरथला में पंजाब जेल विभाग के 173 वार्डन और 6 मैट्रनों की पासिंग आउट परेड के मौके पर संबोधित करते हुए स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा जेलों की सुरक्षा के साथ-साथ कैदियों को रोज़गार देकर उन्हें समाज की आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

कैदियों के कौशल विकास के लिए जेलों में चल रहे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में होगा विस्तार, कपूरथला में जेल विभाग के कर्मचारियों की पासिंग आउट परेड में लिया हिस्सा

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 13 जेलों के अंदर मोबाइल फोन के उपयोग को रोकने के लिए जैमर लगाए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि जेल विभाग की आय में वृद्धि करने और कैदियों को उनके कौशल के अनुसार कार्य देने के लिए “पंजाब प्रिज़न डेवलपमेंट बोर्ड” के तहत 12 जेलों, जो मुख्य सड़कों पर स्थित हैं, में पेट्रोल पंप लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि 6 जेलों में पेट्रोल पंप शुरू हो चुके हैं, जबकि 2 जेलों में जल्द ही पेट्रोल पंप शुरू किए जाएंगे।

पंजाब सरकार द्वारा पारदर्शी भर्ती को प्राथमिक क्षेत्र बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जेल विभाग में 13 डीएसपी, 175 वार्डन और 4 मैट्रनों की और भर्ती जल्द की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कैदियों के सुधार के लिए जेलों में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ कैदियों को नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम कराए जा रहे हैं और खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जेलों में बेकरी उत्पादों के लिए कैदियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे समाज की तरक्की में योगदान दे सकें।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित भी किया।

समारोह के दौरान ए.डी.जी.पी. जेल  अरुणपाल सिंह, आई.जी.  सुखमिंदर सिंह मान, आई.जी.  आर.के. अरोड़ा, कमांडेंट  परमिंदर सिंह भंडाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास)  वरिंदरपाल सिंह बाजवा,  कंवर इकबाल सिंह, सदस्य, पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी और आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव  परविंदर सिंह ढोट तथा पासिंग आउट होने वाले कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X