Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

हंसाली साहिब में “हंसाली रन 24” के बिब एक्सपो का उद्घाटन

Updated on Thursday, November 14, 2024 17:53 PM IST

फतेहगढ़ साहिब। आज हंसाली साहिब में संत बाबा परमजीत सिंह, पूर्व सांसद महारानी परनीत कौर, और फौजा सिंह द्वारा हंसाली रन 2024 के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित महारानी परनीत कौर ने संबोधन में कहा कि संत बाबा परमजीत सिंह हंसाली साहिब, इंडिया रन फेस्टिवल, हंसाली साहिब ट्रस्ट, जीतो और नरगिस दत्त फाउंडेशन के सहयोग से गुरु नानक देव जी के पवित्र प्रकाश पर्व और संत बाबा अजीत सिंह जी की प्यारी याद में “हंसाली रन 2024” का आयोजन कर रहे हैं।

इस आयोजन में विभिन्न शहरों, भारत और विदेशों से धावक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन को खुशहाल बनाने के लिए स्वास्थ्य आवश्यक है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस दौड़ में भाग लेना चाहिए।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित ‘हंसाली रन’ आज ,42, 21, 10, 5 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को दिए जाएंगे लाखों के इनाम

इंडिया रन फेस्टिवल की प्रमोटर दीप इंदर कौर शेरगिल ने बताया कि यह आयोजन संत बाबा परमजीत सिंह हंसाली साहिब के प्रेरणा से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौड़ में 5000 से अधिक धावक भाग ले रहे हैं और आज करीब 2000 धावकों ने खेल किट्स प्राप्त की हैं। उन्होंने बताया कि हंसाली रन हर साल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस आयोजन में भाग लेकर पंजाब को नशा मुक्त बनाने के प्रयास में सहयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने जानकारी दी कि 42 किलोमीटर की दौड़ सुबह 6 बजे, 21 किलोमीटर की दौड़ 6:10 बजे, 10 किलोमीटर की दौड़ 6:20 बजे और 5 किलोमीटर की दौड़ 6:40 बजे होगी। इस अवसर पर व्हीलचेयर दौड़ भी आयोजित की जाएगी। विजेताओं को लाखों के इनाम दिए जाएंगे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों का समाधान ढूंढते हुए एक स्वस्थ और नशा-मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। संत बाबा परमजीत सिंह जी ने अपील की कि ‘हंसाली रन 2024’ में भाग लेकर हर व्यक्ति अपने जीवन को स्वस्थ बनाए। इस मौके पर बॉक्स फिट, लिवासा, घेंट पंजाब, बिकॉज, फ्लेक्स वेदा आदि प्रायोजक भी मौजूद थे। इस मौके पर एशियन मैराथन चैंपियन सुनीता गोडारा, फौजा सिंह, केन्या के मैराथन धावक साइमन मियाना मवांगी, बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र और युवा भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X