Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा उपचुनाव वाले क्षेत्रों के डिप्टी कमिश्नरो और एसएसपीज के साथ चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक

Updated on Thursday, November 14, 2024 16:24 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने पंजाब विधानसभा की चार सीटों 10-डेरा बाबा नानक, 44-चब्बेवाल (एससी), 84-गिद्दड़बाहा और 103-बरनाला के उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को गुरदासपुर, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला के डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारियों और एसएसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

बैठक के दौरान सिबिन सी ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स, शराब, नकदी और अन्य सामान की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और बढ़ाई जाए और मतदान के दौरान अगर मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी और सामान बांटने की शिकायत मिलती है तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदान से पहले के 48 घंटे से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चौकसी बढ़ाने, चेक पोस्ट पर सख्ती बरतने और बाहरी लोगों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को चुनाव से पहले के 48 घंटों के दौरान निगरानी बढ़ाने और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश

मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिला चुनाव अधिकारियों से रीयल-टाइम निगरानी के लिए सभी मतदान केंद्रों की 100% लाइव वेबकास्टिंग सुनिश्चित करने और मतगणना हॉल में उचित प्रबंध करने को कहा। सिबिन सी ने मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर भोजन, आवास की उचित व्यवस्था करने और ठंड से बचने के लिए आवश्यक उपायों की समीक्षा भी की। इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, प्रतीक्षा क्षेत्र, उच्च गुणवत्ता के शौचालय और अन्य सुविधाओं के समय पर प्रबंध पूरे करने के भी निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी और एसएसपी ने मुख्य चुनाव अधिकारी को आश्वासन दिया कि सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएंगे। बैठक के दौरान विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला और एडीजीपी-कम-स्टेट पुलिस नोडल अधिकारी एम.एफ. फारुकी ने भी जिला अधिकारियों को संबोधित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X