Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अनिल विज ने चण्डीगढ में नई हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री को घेरा

Updated on Thursday, November 14, 2024 16:03 PM IST

चण्डीगढ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने आज चण्डीगढ में नई हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान साहब कहते हैं कि चण्डीगढ हमारा हैं लेकिन चण्डीगढ तुम्हारा तब है जब तुम हिन्दी भाषी क्षेत्र हरियाणा को स्थानांतरित कर दोगे, जब हमें (हरियाणा को) एसवाईएल का पानी दे दोगे, जब तक ये नहीं देते हो तब तक इसके ऊपर हमारा लियन (अधिकार) हैं।  विज आज चण्डीगढ में विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया गैलरी में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

अगले परिसीमन के बाद संभवतः हरियाणा विधानसभा के 120 सदस्य हो जाएंगें : विज

उन्होंने कहा कि हम (हरियाणा) बैठे हुए हैं तभी तक बैठे हुए हैं, क्यांेकि जो (हरियाणा-पंजाब के बीच) समझौता हुआ है, वे (पंजाब) उसे लागू ही नहीं करते हैं तो चण्डीगढ किस प्रकार से तुम्हारा (पंजाब) हुआ। उन्होंने कहा कि जिस समय पंजाब और हरियाणा अलग हुए, तो उस समय हरियाणा को इसमें (वर्तमान विधानसभा परिसर) अक्मोडेट किया गया। उन्होंने कहा कि अभी हरियाणा में 90 सदस्य है और अगला परिसीमन बनाया जाता है तो ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि 120 सदस्य हो जाएंगें। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधानसभा में 120 सदस्या के बैठने की जगह नहीं हैं और जगह चाहिए और इस संबंध में पहले से ही हमने (हरियाणा) तैयारी कर दी थी।

अब सारा सिस्टम स्ट्रीमलाईन किया गया है : विज

हरियाणा में बीपीएल में बहुत लोगों के शामिल होने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री  अनिल विज ने कहा कि पहले कुछ लोगों के बीपीएल कार्ड बन नहीं पाते थे, और वे लोग घूमते रहते थे और कोई भी उनकी सुनवाई नहीं करता था लेकिन अब सारा सिस्टम स्ट्रीमलाईन किया गया है इसलिए हर पात्र व्यक्ति के बीपीएल कार्ड बन रहे हैं अब इसको लेकर किसी को क्यों तकलीफ होगी।

कांग्रेस ने झूठ बोलने की युनिवर्सिटी बनाई हुई है : विज

हरियाणा विधानसभा सदन में कांग्रेस के विधायकों द्वारा ईवीएम के मुददे को उठाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में  विज ने कहा कि ये कांग्रेस के एजेंडे में शामिल हैं और झूठ बोलने की इन्होंने (कांग्रेस) जो युनिवर्सिटी बनाई है और उसमें सलेबस है कि अगर तुम (कांग्रेस) हार जाओ तो पहले चुनाव आयोग को दोष लगाना है और फिर ईवीएम को दोष लगाना है ये इनको सिखाया जाता है।

अगर ईवीएम खराब है तो कांग्रेस रिपोल कराकर एक उदाहरण प्रस्तुत करें : विज 

विज ने भूपेन्द्र सिंह हुडडा से प्रश्न करते हुए कहा कि मैं हुडडा साहब से पूछना चाहता हूुं कि जिन सीटों से कांग्रेस जीती है क्या वहां पर ईवीएम ठीक थी, वहां का रिपोल कराओ। अगर ईवीएम खराब थी तो सारे प्रदेश की खराब थी, आप (कांग्रेस) जिन सीटों से जीते हो, वहां की ईवीएम ठीक थी, जहां हम (भाजपा) जीते हैं वहां ईवीएम खराब है ये क्या लोजिक है! उन्होंने हुडा को नसीहत देते हुए कहा कि आप (भूपेन्द्र सिंह हुडडा) एडवोकेट हो, ऐसी बातें शोभा नहीं देती, आप रिपोल कराओं जहां से कांग्रेस के विधायक जीते हैं।

अगर आप कहते हो कि ईवीएम खराब है तो आप रिपोल कराकर एक उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने ये भी कहा कि ये (कांग्रेस) अज्ञानियों वाली बात करते हैं, ईवीएम जब चुनाव आयोग से जारी होती है तो वहां पर सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों से चैक कराई जाती है। जिला निर्वाचन अधिकारी के पास आने के बाद भी प्रतिनिधियों को बुलाकर चैक कराई जाती है। ऐसे ही, पोलिंग स्टेशन के पास बुलाकर चेक कराई जाती है। फिर भी आप (कांग्रेस) कहते हो कि ईवीएम खराब है तो आप इस बात का प्रमाण पत्र दे रहे हो कि आपके सभी लोग मूर्ख है या उनको समझ, जानकारी या ज्ञान नहीं है।

महाराष्ट्र  में भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है : विज

महाराष्ट्र और झारखण्ड के चुनाव के बाद हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष के चुने जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है और नेता प्रतिपक्ष पार्टियों के चुने जाते हैं, धडों के नहीं चुने जातें। ये (कांग्रेस) एक पार्टी नहीं हैं ये भिन्न-भिन्न धडे हैं, जो चुनाव को देखकर इकटठे हो गए थे इसलिए इनका नेता प्रतिपक्ष को लेकर फैसला नहीं हो पा रहा है और फैसला करना आसान भी नहीं है क्योंकि दो सत्र हो चुके हैं और बिना नेता प्रतिपक्ष के सत्र चल रहा है लेकिन देखते हैं कब इनका फैसला होता है।

अनिल विज की जान को खतरा मुददा- मैंने इस संबंध में तत्कालीन मुख्य सचिव को लिखकर भी दिया था :  विज

सदन में कांग्रेस के विधायक अशोक अरोडा द्वारा  अनिल विज की जान को खतरा के मुददे को सदन में उठाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में तत्कालीन मुख्य सचिव को लिखकर भी दिया था और सारा मामला अवगत भी करा दिया था तथा फोन पर भी उनके साथ मेरी विस्तृत जानकारी के साथ बातचीत हो गई थी। इस समय में क्या होता है ये समय बताएगा।

यदि मैंने कोई बात उठाई है तो बात में गंभीरता है: विज

विज की सुरक्षा घटाने को लेकर भी सदन में मुददा उठाया गया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब मंे उन्होंने कहा कि यदि मैंने कोई बात उठाई है तो बात में गंभीरता है तभी बात को उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जब कभी इसकी जांच होगी तभी इस संबंध में ओर पता लगेगा लेकिन अभी तक किसी ने मुझे आकर पूछा नहीं हैं।

कुछ भी नया नहीं है, विपक्ष ये कॉमन डायलॉग है : विज

विपक्ष द्वारा अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं हैं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये पहला सत्र है और सरकार की चुनाव के दौरान जो भी प्रतिबद्धताएं थी उनका इसमें जिक्र किया गया है। मैं सात बार का विधायक हूं, विपक्ष कोई भी हो, तो विपक्ष का एक सामान्य डायलॉग होता है कि कुछ भी नया नहीं है तो इनका ये कॉमन डायलॉग है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X