Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आठ साल से कैशलेस इलाज का इंतजार: चन्द्र शेखर धरणी

Updated on Wednesday, November 13, 2024 19:35 PM IST

चंडीगढ़। मीडिया वेलबींग एसोसिएशन के प्रधान चंद्रशेखर धरणी ने सी एम नायब सैनी से मांग की है कि अपनी सरकार का शीघ्र वायदा पूर्ण करें। हरियाणा के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आठ साल से कैशलेस इलाज का इंतजार है। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए घोषित कैशलेस इलाज की योजना को अभी तक धरातल पर लागू नहीं किया जा सका है। राज्य के मान्यता प्राप्त पत्रकार साल 2016 से कैशलेस इलाज की सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के बावजूद राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कैशलेस इलाज की योजना को अंतिम रूप प्रदान नहीं कर रहे हैं।

सी एम नायाब सैनी अपनी सरकार का शीघ्र वायदा पूर्ण करें: धरणी

इस संबंध में भाजपा पिछली दो बार से अपने चुनाव घोषणा पत्र में वादा करती आ रही है, लेकिन अधिकारियों की अकर्मण्यता के चलते सरकार की इस घोषणा को पूरा नहीं किया जा सका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तो पत्रकारों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करना चाहते हैं, लेकिन आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस संबंध में अभी तक डाटा को मंजूरी प्रदान नहीं की, जिस कारण सैकड़ों मान्यता प्राप्त पत्रकार कैशलेस इलाज की सुविधा और सरकार की घोषणा के लाभ से वंचित बने हुए हैं।

धरणी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मांग की है कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए घोषित कैशलेस इलाज की सुविधा को तुरंत प्रभाव से आरंभ किया जाना चाहिये। आयुष्मान भारत-हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाने चाहियें कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस इलाज की सुविधा संबंधी कार्ड तुरंत प्रभाव से बनाकर दिए जाएं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X