Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: अशोक विहार-3 में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

Updated on Tuesday, November 12, 2024 18:42 PM IST

गुरुग्राम। अशोक विहार फेज-3 में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने शिरकत किया। कलश लेकर महिलाएं नाचती-गाती हुई यात्रा में शामिल हुई। साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा में ओमप्रकाश शास्त्री कथा कर रहे हैं।

अशोक विहार फेज-3 में राधा-कृष्ण मंदिर के पास हो रही कथा , 12 नवंबर से 18 नवंबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी कथा

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अशोक विहार फेज-3 में राधा-कृष्ण मंदिर के निकट समाजसेवी कर्मवीर एवं प्रमिला की ओर से करवाया जा रहा है। पूरे विधि-विधान के अनुसार कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह रहा। महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर यात्रा में पहुंचीं। सुबह से ही महिलाएं इस यात्रा की तैयारियों में जुटीं थी। कथा वाचक ओमप्रकाश शास्त्री द्वारा सुनाए जाने के लिए भव्य मंच भी तैयार किया गया है। कथावाचक ओमप्रकाश शास्त्री ने पहले दिन की कथा में श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्रीमद़् भागवत कथा सिर्फ एक कथा नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का सार है। हमारे जीवन से जुड़ी हर बात, हर घटना श्रीमद् भागवत में समझी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि जब पुण्य का उदय होता है, तब ऐसा अनुष्ठान होता है। श्रीमद् भागवत कथा एक अमर कथा है। इसे सुनने से पाप कट जाते हैं। वेदों का सार युगों-युगों से मानव जाति तक पहुंचाता रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले सुखदेव मुनि जी ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाई थी। उन्हें सात दिनों के अंदर तक्षक के दंश से मृत्यु का श्राप मिला था।  उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X