Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का संदेश : डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Updated on Tuesday, November 12, 2024 18:42 PM IST

चंडीगढ़  | पुलिस महानिदेशक  शत्रुजीत कपूर ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपराध नियंत्रण का सबसे सरल उपाय हैं कि इसके घटित होने से पहले ही रोकथाम (प्रिवेंशन) के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए। प्रिवेंशन को लेकर हरियाणा पुलिस की तैयारी बेहतरीन होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी फील्ड में निकलें और अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ब्रीफिंग करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें तथा आमजन के प्रति सहानुभूति तथा संवेदनशीलता का भाव रखें।

डीजीपी ने अपराध नियंत्रण तथा जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस महानिदेशक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। यह बैठक पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में अपराध नियंत्रण सहित आमजन की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने को लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के पुलिस आयुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों ने भी भाग लिया।

अपराधियों पर सख्ती हो ताकि निर्भय होकर रहे आमजन

उन्होंने कहा कि अधिकारी डाउन द लाइन यह मैसेज बहुत ही साफ ओर स्पष्ट पहुचाएं कि अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करनी है। अपराधी पकड़ा जाए तो उससे कानून सम्मत सख्ती से पेश आना है  और यदि वह वारदात के बाद फरार है तो उसे जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करना है। इसके साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर भी नजर रखनी है कि वह कब, कहां और क्या कर रहे हैं और सुनिश्चित करें कि वे दोबारा अपराध न करें। उन्होंने कहा कि नए कानून में अपराधियों की प्रॉपर्टी को भी अटैच करने का प्रावधान है ऐसे में अधिकारी नियम अनुसार उन पर कार्रवाई करें। 

क्षमता निर्माण, क्षमता पहचान, उत्कृष्ट परिणाम

इसके साथ ही  कपूर ने क्षमता निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने जिलों में अलग-अलग बैच बनाकर पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण करवाते रहें और यह कार्य लगातार चलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन बैच में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सूचीबद्ध करे और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे। उन्होंने कहा कि हमें पुलिसकर्मियों की क्षमता को पहचानना है और उसी अनुरूप उनसे काम लेना है, इसलिए अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पहचाने और उनकी लिस्ट तैयार करें।

अपराधियों पर की जाए पूरी सख्ती, डीजीपी ने दिए निर्देश ताकि आमजन निर्भय होकर करें जीवन व्यतीत

कपूर ने कहा कि अधिकारी पुलिसकर्मियों की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए तैयार किए गए आकलन पत्र के मुताबिक पुलिसकर्मियों के कार्य की समीक्षा लगातार करें। यूनिट इंचार्ज हर महीने पुलिसकर्मियों के कार्य का आकलन करें और उनका मार्गदर्शन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाएं और औसत कर्मियों की जवाब देही तय करें।   

शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

कपूर ने कहा कि पुलिस अधिकारी आमजन की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के लिए सार्थक प्रयास करें ताकि आम आदमी निर्भर होकर अपनी शिकायत पुलिस को दे और संबंधित पुलिस अधिकारी का भी कर्तव्य है कि व्यक्ति की शिकायत पर नियमानुसार तथा तत्परता से कार्यवाही करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्राप्त शिकायत की रसीद शिकायतकर्ता को जरूर दें और उसका समयबद्ध तरीके से निपटारा करें। साथ ही की गई कार्यवाही के बारे में शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य ले कि वह पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट है अथवा नहीं और यदि नहीं तो उससे असंतुष्टि का कारण पूछे।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य अपराध शाखा मती ममता सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार, पुलिस आयुक्त पंचकूला राकेश कुमार आर्य, एआईजी प्रोविजनिंग कमलदीप गोयल, एआईजी एडमिन हिमांशु गर्ग सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X