Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह

Updated on Tuesday, November 12, 2024 18:41 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरवासियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने और सीवरेज की सफाई, स्ट्रीट लाइटों की कार्यशील स्थिति सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आज म्युनिसिपल भवन में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और संबंधित विधायकों की उपस्थिति में म्युनिसिपल कमिश्नर, लुधियाना, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) लुधियाना, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) फतेहगढ़ साहिब, मानसा, बठिंडा, संगरूर और सरदूलगढ़, भिखी, बरीवाला,, रामपुरा फूल, तलवंडी साबो, संगरूर, चीमा, मूनक, दिड़बा, खनौरी, मलोट, मुल्लापुर ढाकां, साहनेवाल, माछीवाड़ा और अमलोह नगर परिषद/नगर पंचायतों के कार्यकारी अफसरों के साथ बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के शहरों को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने के लिए उचित प्रयास किए जाएं।

क्षेत्रीय अधिकारियों से अपील की कि अपने हलके के विधायकों के साथ विकास कार्यों से संबंधित जानकारी साझा करना सुनिश्चित किया जाए

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि जहां भी कचरे के ढेर डंप साइटों पर पड़े हैं, उनकी तुरंत सफाई करवाकर कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जाए, ताकि शहरों को साफ-सुथरा और हरित बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहरों में सीवरेज की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि सीवरेज के अवरुद्ध होने से गंदा पानी गलियों और सड़कों में जमा न हो।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना भी हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने आदेश दिए कि शहरी स्थानीय इकाइयों से संबंधित रोजमर्रा के कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से निपटाना सुनिश्चित किया जाए।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने क्षेत्रीय अधिकारियों से अपील की कि वे अपने हलके के विधायक के साथ विकास कार्यों से संबंधित हर जानकारी साझा करना सुनिश्चित करें ताकि शहरवासियों की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकें।

स्थानीय निकाय मंत्री ने कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और संबंधित हल्कों के विधायकों की उपस्थिति में स्थानीय निकाय विभाग के और क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

स्थानीय सरकार मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाबवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह कार्यरत है। इस लिए यदि कोई भी अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने की भी अपील की।

इस अवसर पर स्थानीय सरकार मंत्री ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे प्रोजेक्टों और अप्रयुक्त फंडों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को अप्रयुक्त फंडों को जल्द से जल्द विकास कार्यों के लिए खर्च करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि यदि अप्रयुक्त फंडों को विकास कार्यों के लिए जनहित में खर्च नहीं किया गया, तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। इसलिए विकास कार्यों के लिए यदि फंड की आवश्यकता हो तो वे पूरी प्रस्तावना तैयार करके मुख्यालय भेजें।

कैबिनेट मंत्री ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रगति में चल रहे प्रोजेक्टों को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए उचित पंचायत भूमि का चयन किया जाए, यदि इन प्लांटों के लिए पंचायत भूमि उपलब्ध नहीं है तो सरकार के नियमों को अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन से संपर्क करके निजी भूमि का चयन कर जल्द से जल्द खरीदने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर बैठक में  स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह खेहरा, पीएमआईडीसी के सीईओ दीप्ति उप्पल और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X